Full Story

वाॅशिंगटन। मध्य पूर्व में जटिल सुरक्षा हालात और अचानक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए व्यापक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। साथ ही उड़ानें रद्द होने, एयरस्पेस बंद होने और यात्रा में बाधा आने की संभावना को लेकर भी आगाह किया है। पश्चिम एशिया में अमेरिकियों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ने अपने बयान में कहा कि वर्तमान में पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। उन्हें संभावित उड़ान रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा संबंधी व्यवधानों को लेकर तैयार रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा है कि सुरक्षा परिस्थितियां जटिल हैं और सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में क्षेत्र में मौजूद लोगों को बदलते हालात पर लगातार नजर रखने की जरूरत है। सऊदी अरब को लेकर भी किया आगाह अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, ईरान समर्थित हूती सऊदी अरब के खिलाफ संघर्ष में शामिल रहे हैं, जिसमें नागरिक हवाई अड्डे भी शामिल हैं। विभाग ने चेताया कि मौजूदा सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए अमेरिकी नागरिकों से अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। पश्चिम एशिया की यात्रा पर दोबारा विचार करने की सलाह अलर्ट में पश्चिम एशिया के बाहर मौजूद अमेरिकी नागरिकों के लिए भी महत्वपूर्ण सलाह जारी की गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने उनसे पश्चिम एशिया की यात्रा करने या इस क्षेत्र से होकर गुजरने की योजना पर गंभीरता से दोबारा विचार करने को कहा है। इसके बावजूद जो लोग क्षेत्र से आने-जाने का फैसला करते हैं, उन्हें हवाई अड्डों और एयरलाइंस के संचालन से जुड़ी जानकारी पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है। फ्लाइट और एयरपोर्ट की जानकारी पर रखें नजर अमेरिकी विदेश विभाग की चेतावनी ऐसे यात्रियों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, जिन्हें पश्चिम एशिया से यात्रा करनी है या इस क्षेत्र के रास्ते आगे जाना है। सुरक्षा परिस्थितियों में बदलाव की स्थिति में उड़ानें रद्द होने, एयरस्पेस बंद होने या दूसरी यात्रा संबंधी परेशानियां पैदा होने की आशंका जताई गई है। इसी वजह से यात्रियों से एयरपोर्ट और एयरलाइंस के संचालन से जुड़ी नवीनतम जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। अमेरिकी हितों और संस्थानों को लेकर भी चेतावनी सुरक्षा अलर्ट में अमेरिकी राजनयिक प्रतिष्ठानों को लेकर भी चिंता जताई गई है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, पश्चिम एशिया के बाहर स्थित अमेरिकी राजनयिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया है। विभाग ने यह आशंका भी जताई है कि ईरान और उसका समर्थन करने वाले समूह विदेशों में अन्य अमेरिकी हितों या अमेरिका और अमेरिकी नागरिकों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं। इनमें अमेरिकी व्यवसाय और अन्य संस्थान भी शामिल हो सकते हैं। तेजी से बदल सकते हैं हालात अमेरिकी विदेश विभाग की चेतावनी का मुख्य जोर बदलती सुरक्षा परिस्थितियों के बीच सतर्कता पर है। पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों को जहां अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है, वहीं क्षेत्र के बाहर मौजूद नागरिकों को वहां की यात्रा या वहां से होकर गुजरने की योजना पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों से एयरलाइंस और एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी सूचनाओं पर लगातार नजर रखने को कहा गया है, क्योंकि मौजूदा सैन्य संघर्ष के तेजी से बढ़ने और उसके कारण हवाई यात्रा प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। https://x.com/TravelGov/status/2101435381329879206