Full Story

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में कुरसेला थाना क्षेत्र के तीनघरिया-खेरिया रेलवे ढाला के पास पुलिस ने घेराबंदी कर मोडिफाइड राइफल, दो कारतूस और मोबाइल फाने के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो युवक हथियार लेकर तीनघरिया रेलवे ढाला से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे ढाला के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। एक युवक के पास राइफल मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि, इसी बीच उसका दूसरा साथी मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। राइफल के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार युवक की पहचान तीनघरिया निवासी रामदेव सहनी के पुत्र निवेश सहनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोडिफाइड राइफल, दो कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार निवेश सहनी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। फलका, पोठिया और रेल थाना में उसके खिलाफ मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि बाइक लेकर फरार हुए दूसरे युवक की भी पहचान कर ली गई है। उसका भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।