Full Story
मुंबई। एशियाई बाजारो में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही, जिससे बीएसई का सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 72,480.29 पर तथा एनएसई निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 22,620.45 अंक पर बंद हुआ। 73 हजार के पार जाकर फिसला सेंसेक्स सेंसेक्स ने 72,441.15 पर शुरुआत की और कारोबार के दौरान 73,062.23 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा। हालांकि, तेजी टिक नहीं सकी और बिकवाली के बीच सूचकांक 72,366.44 के निचले स्तर तक आया। पिछले बंद 72,529.07 के मुकाबले सेंसेक्स 48.78 अंक नीचे 72,480.29 पर रहा। निफ्टी ने 22,665 पर कारोबार की शुरुआत की। दिन में यह 22,809.35 तक चढ़ा, लेकिन बाद में 22,595.20 तक फिसल गया। पिछले बंद 22,716.20 के मुकाबले यह 95.75 अंक यानी 0.42 प्रतिशत कमजोर होकर 22,620.45 पर रहा। मिडकैप-स्मॉलकैप भी लाल निशान में दिग्गज शेयरों के साथ व्यापक बाजार में भी कमजोरी रही। बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स 0.23 प्रतिशत गिरकर 16,147.79 पर रहा। वहीं, बीएसई 250 स्मॉलकैप इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,989.60 पर रहा। हेल्थकेयर-हॉस्पिटल शेयरों पर बड़ी मार सेक्टोरल मोर्चे पर सबसे ज्यादा दबाव हॉस्पिटल और हेल्थकेयर सेगमेंट में दिखा। हॉस्पिटल इंडेक्स 4.97 प्रतिशत और हेल्थकेयर 2.35 प्रतिशत नीचे रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.43 प्रतिशत, मेटल में 1.24 प्रतिशत, कमोडिटीज में 0.54 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.35 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स में 0.29 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। रियल्टी-बैंकिंग ने दिखाई ताकत गिरते बाजार में कुछ सेक्टरों ने राहत दी। रियल्टी इंडेक्स 1.42 प्रतिशत चढ़ा , जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.66 प्रतिशत और बैंकएक्स में 0.68 प्रतिशत की तेजी रही। टॉप-10 बैंक इंडेक्स 0.59 प्रतिशत, टेलीकम्युनिकेशन 0.54 प्रतिशत, फोकस्ड आईटी 0.51 प्रतिशत, यूटिलिटीज 0.38 प्रतिशत, फाइनेंशियल सर्विसेज 0.36 प्रतिशत और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.20 प्रतिशत मजबूत रहा। इटरनल-सन फार्मा में बड़ी गिरावट सेंसेक्स शेयरों में इटरनल 2.31 प्रतिशत गिरकर 319.45 रुपये पर रहा। सन फार्मा 2.15 प्रतिशत टूटकर 1,820 रुपये और टाइटन 2.01 प्रतिशत गिरकर 4,590 रुपये पर रहा। टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स में 1.76-1.76 प्रतिशत की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक 1.43 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.26 प्रतिशत, इंफोसिस 1.04 प्रतिशत और भारती एयरटेल 1.01 प्रतिशत नीचे रहे। कोटक-आईसीआईसीआई बैंक बने सहारा दूसरी ओर, कोटक बैंक 2.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 417.60 रुपये पर रहा। आईसीआईसीआई बैंक 2.31 प्रतिशत बढ़कर 1,322.50 रुपये पर पहुंचा। इंडिगो में 2.05 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में 1.41 प्रतिशत की बढ़त रही। अल्ट्राटेक सीमेंट 1.18 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.82 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.79 प्रतिशत और टीसीएस 0.69 प्रतिशत मजबूत रहे। एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी एशियाई बाजारों में लगभग तेजी रही। जापान का निक्केई 1.94 प्रतिशत , हांगकांग का हैंग सेंग 0.37 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.31 प्रतिशत चढ़ा। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.48 प्रतिशत नीचे रहा।



Comments
0