Full Story
मुंबई। अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘समुक’ की स्टारकास्ट को लेकर एक और दिलचस्प नाम सामने आया है। अभिनेता, लेखक और गीतकार स्वानंद किरकिरे के इस साइंस-फिक्शन एक्शन-सर्वाइवल थ्रिलर का हिस्सा होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में उनका किरदार महत्वपूर्ण होगा और वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। लंदन में चल रही ‘समुक’ की शूटिंग कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही ‘समुक’ की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है। फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि आशीन ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को बड़े पर्दे के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। 13 साल बाद अक्षय-विपुल फिर साथ ‘समुक’ इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह को 13 साल बाद फिर साथ ला रही है। अब स्वानंद किरकिरे का नाम जुड़ने से फिल्म की कास्टिंग को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। स्वानंद किरकिरे और अक्षय कुमार का यह पहला जुड़ाव नहीं होगा। किरकिरे ने अक्षय की फिल्म ‘पैड मैन’ में बतौर लेखक योगदान दिया था।इसके बाद उन्होंने ‘चुंबक’ में अभिनय किया था, जिसे अक्षय कुमार ने प्रस्तुत किया था। अब ‘समुक’ में दोनों के एक साथ स्क्रीन शेयर करने की संभावना जताई जा रही है। किरदार अहम, लेकिन अभी भी रहस्य सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की कहानी में स्वानंद किरकिरे की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि, उनका किरदार क्या होगा, इसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है। फिल्म से जुड़े कलाकारों के नाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं, लेकिन कौन किस भूमिका में दिखाई देगा, इसका खुलासा नहीं किया जा रहा। मेकर्स फिल्म की कहानी और उसकी रहस्यमयी दुनिया से जुड़े राज को अभी पर्दे में रखना चाहते हैं। स्टारकास्ट में कई बड़े नाम ‘समुक’ में अक्षय कुमार, रुक्मिणी मैत्रा, विनीत कुमार सिंह और रजत कपूर समेत कई कलाकारों के शामिल होने की खबर है। अब स्वानंद किरकिरे का नाम भी इस सूची से जुड़ गया है। गीतकार, लेखक और अभिनेता के तौर पर अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी पहचान बना चुके किरकिरे की संभावित एंट्री फिल्म की स्टारकास्ट में एक नया रंग जोड़ती है। हर नई कास्टिंग बढ़ा रही ‘समुक’ का सस्पेंस ‘समुक’ की कास्टिंग भी उसकी कहानी की तरह फिलहाल रहस्य में लिपटी हुई है। कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन उनके किरदारों पर पर्दा बरकरार है। ऐसे में स्वानंद किरकिरे किस भूमिका में होंगे और अक्षय कुमार के साथ उनका स्क्रीन पर कैसा कनेक्शन होगा , यह फिलहाल ‘समुक’ के बड़े रहस्यों में से एक बना हुआ है।



Comments
0