Full Story
पटना। बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना राजनीतिक कुनबा बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय समेत विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेताओं और सैकड़ों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई पूर्व सांसद अर्जुन राय समेत कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल भाजपा का दामन थामने वालों में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय, कांग्रेस के सुरसंड विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी और सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला, औराई प्रमुख साकेत सुमन, रूनी सैदपुर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मोनी गुप्ता, गया के वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गिरी और पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता विकास एन. भारती प्रमुख रहे। इन सभी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सामाजिक और स्थानीय नेताओं ने भी बढ़ाया भाजपा का कुनबा इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके सिकंदर कुमार कुशवाहा, कुढ़नी विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा और पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद भी भाजपा में शामिल हो गए। उनके समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 'भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे दूसरे दलों के नेता' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की रीति-नीति और बिहार में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अन्य राजनीतिक दलों में कार्यकर्ताओं को घुटन महसूस हो रही है, इसलिए वे भाजपा की विचारधारा पर भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल हो रहे हैं।



Comments
0