Full Story
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज देने आ गए हैं। इस बार सिर्फ एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए अक्षय कुमार का नया गाना ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ रिलीज हुआ है। 'वेलकम टू द जंगल' का यह मस्तीभरा ट्रैक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। गाने में दिखा अक्षय का अलग अंदाज 'तेरा पैसा मेरा पैसा' में अक्षय कुमार ने गायक के रूप में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने फरहाद भीवंडीवाला, रुबाई और संगीतकार विक्रम मोंट्रोस के साथ मिलकर इस गाने को अपनी आवाज़ दी है। गाने में अक्षय की एनर्जी और मस्ती ने इसे और भी खास बना दिया है। लॉन्च इवेंट में जुटी सितारों की फौज मुंबई में हुए भव्य लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडीज़, फरीदा जलाल, राजपाल यादव और कीकू शारदा समेत कई सितारे मौजूद रहे। गाने के रिलीज़ होते ही माहौल किसी जश्न से कम नहीं था। हर भाषा में छाया 'तेरा पैसा मेरा पैसा' दिलचस्प बात यह रही कि गाने का कराओके वर्जन मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, बांग्ला और तमिल भाषाओं में भी पेश किया गया। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोग खुद को गाने के साथ गुनगुनाने से रोक नहीं पाए। क्यों खास है यह गाना 'तेरा पैसा मेरा पैसा' एक फुल-ऑन पार्टी नंबर है, जिसमें 'वेलकम' फ्रेंचाइज़ी की वही शरारत, कॉमेडी और हल्की-फुल्की मस्ती देखने को मिलती है, जिसने इसे दर्शकों का पसंदीदा बनाया है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि यह गाना 'पैसा पैसा' जैसे हिट ट्रैक्स की याद ताज़ा कर देगा। विक्रम मोंट्रोस बोले- लोगों को झूमाने के लिए बनाया संगीतकार विक्रम मोंट्रोस के मुताबिक, मकसद एक ऐसा गाना बनाना था जिसे सुनते ही लोग एंजॉय करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार के जुड़ने से गाने में अलग रंग और नई ताज़गी आ गई। सितारों से सजी है 'वेलकम टू द जंगल' अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। कब रिलीज होगी फिल्म कॉमेडी, मस्ती और एंटरटेनमेंट से भरपूर 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वहीं, फिल्म का पहला गाना 'तेरा पैसा मेरा पैसा' पहले ही फैंस की प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा है।



Comments
0