Full Story
ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। भारत के स्टार जैवलिन थ्रो प्लेयर (भाला फेंक खिलाड़ी) नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नीरज ने 85.83 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर की शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत के यश वीर सिंह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। रुमेश ने तोड़ा नीरज का गोल्ड सपना फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने दूसरे प्रयास में 89.75 मीटर की थ्रो फेंकी। दिलचस्प बात यह रही कि छह प्रयासों में यही उनकी एकमात्र वैध थ्रो थी लेकिन इसी ने उन्हें स्वर्ण पदक दिला दिया। यह 2006 के बाद श्रीलंका का पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण और एथलेटिक्स में देश का पहला गोल्ड मेडल भी है। सीजन बेस्ट के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे नीरज तेज हवा के बीच खेल रहे नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 80.97 मीटर और दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर की थ्रो फेंककर बढ़त बना ली थी। हालांकि बाद में रुमेश उनसे आगे निकल गए। नीरज का तीसरा प्रयास 81.29 मीटर रहा, जबकि अंतिम तीन प्रयासों में उन्होंने 80.73 मीटर , एक फाउल और एक नो-मार्क दर्ज किया। यह नीरज का कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट 2018 में स्वर्ण पदक जीता था। चोट के कारण वह बर्मिंघम 2022 में हिस्सा नहीं ले सके थे। यश वीर सिंह ने डेब्यू में किया कमाल भारत के युवा खिलाड़ी यश वीर सिंह ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर की थ्रो फेंककर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) बनाया और कांस्य पदक जीत लिया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 83.72 मीटर था। अरशद नदीम रहे नौवें स्थान पर पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने केवल 77.41 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंकी और अंतिम छह खिलाड़ियों में जगह नहीं बना सके। वह प्रतियोगिता में नौवें स्थान पर रहे। भारत के तीन खिलाड़ियों ने खेला फाइनल भारत की ओर से फाइनल में तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नीरज चोपड़ा – रजत पदक (85.83 मीटर) यश वीर सिंह – कांस्य पदक (85.41 मीटर) रोहित यादव – सातवां स्थान (81.56 मीटर) जैवलिन थ्रो फाइनल के शीर्ष परिणाम 1. रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) – 89.75 मीटर (स्वर्ण) 2. नीरज चोपड़ा (भारत) – 85.83 मीटर (रजत) 3. यश वीर सिंह (भारत) – 85.41 मीटर (कांस्य) भारत की झोली में दो पदक भले ही नीरज चोपड़ा अपना स्वर्ण बरकरार नहीं रख सके लेकिन भारत ने इस स्पर्धा में रजत और कांस्य दोनों पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, यश वीर सिंह का डेब्यू पदक भारतीय एथलेटिक्स के लिए भविष्य की बड़ी उम्मीद बनकर उभरा।



Comments
0