Full Story
मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को मोतिहारी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोतीझील के किनारे अटल पथ (मरीन ड्राइव) पर 25 हजार दीप प्रज्वलित कर आयोजित दीपोत्सव ने पूरे क्षेत्र को रोशनी से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं और स्नेह व्यक्त किया। शाम छह बजे दीप प्रज्वलन के साथ मोतीझील का किनारा दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया। दीपों की कतारों के बीच लोगों की व्यापक सहभागिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। 25 हजार दीपों में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोतिहारी की धरती पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने प्रेम और स्नेह का जिस तरह प्रकटीकरण किया है, वह अद्वितीय और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि 25 हजार दीप केवल रोशनी के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि सेवा, समर्पण, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी अभिव्यक्त करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से मोतिहारी की जनता ने दीपों के जरिए प्रधानमंत्री के प्रति अपनी भावनाएं और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री के जन्मदिन का संयोग श्री सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होना इस आयोजन को विशेष बनाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित बताते हुए विकास, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के अवसरों के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी देश के विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़कर अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की रही सहभागिता कार्यक्रम में मोतिहारी के उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य (कार्मिक) राजीव भारद्वाज, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, प्रदेश सह संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा मनोज पासवान, उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद, मार्तण्ड नारायण सिंह, मंत्री विनोद कुशवाहा, प्रवक्ता साजिद रजा एवं संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उत्तरी मंडल प्रभारी सम्पूर्णानंद, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, अनिल वर्मा, पप्पु पाण्डेय, पुतुल पाठक, डॉ. हेना चंद्रा, धर्मेंद्र स्वर्णकार, उत्तम मिश्रा, निखिल राज, बब्लू पासवान, चंदन सिंह, सन्नी सिंह और लड्डू सिंह बनिहारा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आम नागरिक शामिल हुए।



Comments
0