Full Story
नई दिल्ली। आजकल लोग घर पर ही सिनेमाघर जैसा मनोरंजन अनुभव चाहते हैं और इसी वजह से मिनी एलईडी तकनीक वाले टीवी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, ऐसे में शाओमी की टीवी एफएक्स मिनी एलईडी सीरीज बेहतर ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक लेवल, शानदार 4के पिक्चर क्वालिटी, जीवंत रंगों और दमदार साउंड के साथ टीवी देखने के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा शानदार बनाने का दावा करती है। मिनी एलईडी तकनीक क्यों है खास सामान्य एलईडी टीवी में रोशनी स्क्रीन के किनारों से आती है लेकिन फुल-ऐरे मिनी एलईडी बैकलाइटिंग में पूरे पैनल के पीछे हजारों छोटे एलईडी लगाए जाते हैं। इसका फायदा यह होता है कि टीवी स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाता है। मान लीजिए स्क्रीन पर रात का कोई सीन चल रहा है, जिसमें सिर्फ चांद नजर आ रहा है। मिनी एलईडी तकनीक चांद वाले हिस्से को बेहद चमकदार दिखा सकती है जबकि बाकी हिस्से को गहरा और डार्क बनाए रखती है। इससे तस्वीरें ज्यादा वास्तविक और सिनेमाई महसूस होती हैं। 4के रिजॉल्यूशन से दिखेगी हर छोटी डिटेल टीवी में 4के रिजॉल्यूशन दिया गया है, जो सामान्य फुल एचडी स्क्रीन के मुकाबले करीब चार गुना ज्यादा पिक्सल ऑफर करता है। इसका सीधा असर पिक्चर क्वालिटी पर पड़ता है। चेहरे के एक्सप्रेशन, नेचर शॉट्स और एक्शन सीन्स पहले से ज्यादा साफ और डिटेल्ड नजर आते हैं। क्वांटम मैजिक इंजन करेगा हर सीन को ऑप्टिमाइज इस टीवी का क्वांटम मैजिक प्रोसेसिंग इंजन लगातार स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट का विश्लेषण करता है। यह रंग, कंट्रास्ट, ब्राइटनेस और डिटेल्स को ऑटोमैटिक तरीके से बेहतर बनाता है। यानी पुरानी फिल्में हों या नई 4के कंटेंट, देखने का अनुभव ज्यादा आकर्षक बन सकता है। रंग होंगे ज्यादा जीवंत और नेचुरल टीवी में 93 प्रतिशत डीसीआई-पी3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट दिया गया है। आसान भाषा में कहें तो यह तकनीक ज्यादा रंगों को सटीक तरीके से दिखाने में सक्षम है। हरे-भरे जंगल, नीला आसमान और रंग-बिरंगे दृश्य ज्यादा प्राकृतिक और जीवंत दिखाई देते हैं। इसके अलावा एचडीआर10 प्लस और एचएलजी जैसी तकनीकें भी मौजूद हैं, जो स्क्रीन के उजले और अंधेरे हिस्सों के बीच बेहतर संतुलन बनाकर पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर करती हैं। ओटीटी ऐप्स और एलेक्सा से बनेगा स्मार्ट एंटरटेनमेंट हब यह टीवी अमेजन फायर टीवी ओएस पर आधारित है। यूजर्स नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार समेत कई लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सीधा इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट की मदद से केवल आवाज देकर टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है। स्मार्ट होम डिवाइस को भी वॉयस कमांड से ऑपरेट करना आसान हो जाता है। साउंड भी देगा थिएटर जैसा फील बेहतरीन तस्वीरों के साथ दमदार साउंड भी जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़े मॉडल्स में क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है। डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस:एक्स सपोर्ट के साथ साउंड ज्यादा क्लियर, पावरफुल और इमर्सिव महसूस होती है।



Comments
0