Full Story
नई दिल्ली। लंबी बैटरी लाइफ, सुपरफास्ट चार्जिंग और हाई-एंड गेमिंग की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए REDMI Turbo 5 चर्चा में है क्योंकि इसमें 7540mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 120FPS गेमिंग सपोर्ट और 50MP Sony कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 30 मिनट में 51% चार्ज, घंटों नहीं मिनटों का इंतजार बड़ी बैटरी के साथ फोन में 100W HyperCharge तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस केवल 30 मिनट में 51 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। खास बात यह है कि चार्जर भी बॉक्स में ही दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स को अलग से खर्च नहीं करना पड़ेगा। गेमर्स के लिए 120FPS तक का स्मूद एक्सपीरियंस REDMI Turbo 5 को खास तौर पर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का संयोजन दिया गया है। फोन 20 से अधिक लोकप्रिय गेम्स में 120FPS गेमिंग सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल्स और कम लैग का अनुभव मिलता है। गर्म नहीं होगा फोन, मिलेगा एडवांस कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें 3D IceLoop Cooling System और Game Turbo Wild Boost तकनीक दी गई है। यह सिस्टम तापमान को नियंत्रित रखते हुए लगातार स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है। 50MP Sony कैमरा, एक सेकंड भी मिस नहीं होगा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में OIS और EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX882 कैमरा दिया गया है। इसके साथ Turbo Snap फीचर सिर्फ 4.4 सेकंड में 100 लगातार तस्वीरें खींच सकता है। इससे तेजी से मूव करते सब्जेक्ट्स को भी आसानी से कैप्चर किया जा सकता है। धूप में भी चमकेगी स्क्रीन फोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक है। 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 12-बिट कलर सपोर्ट के साथ यह डिस्प्ले वीडियो, गेमिंग और सोशल मीडिया ब्राउजिंग को और शानदार बनाती है। पानी, धूल और झटकों से भी सुरक्षा REDMI Turbo 5 केवल परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि मजबूती के मामले में भी दमदार है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i, एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम और IP66, IP68, IP69 तथा IP69K रेटिंग दी गई है। यानी धूल, पानी और कठिन परिस्थितियों में भी यह फोन भरोसेमंद साथी साबित हो सकता है। AI फीचर्स के साथ और स्मार्ट हुआ अनुभव Xiaomi HyperOS 3 पर चलने वाला यह स्मार्टफोन Google Gemini, Circle to Search, HyperAI और HyperConnect जैसे आधुनिक AI फीचर्स से लैस है। ये फीचर्स यूजर्स की उत्पादकता बढ़ाने और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद करते हैं। लंबे समय तक मिलेगा अपडेट सपोर्ट फोन के साथ कंपनी चार साल के Android OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। ऐसे में यह डिवाइस लंबे समय तक नए फीचर्स और सुरक्षा अपडेट्स के साथ अपडेटेड बना रहेगा। कीमत कितनी है REDMI Turbo 5 का 8GB+256GB वेरिएंट 35,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 38,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा।



Comments
0