Full Story
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री और आपूर्ति से जुड़ा अपना 12 जून 2026 का अस्थायी आदेश वापस ले लिया यानी 01 जुलाई से पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पहले की तरह सामान्य तरीके से होगी। सरकार ने 12 जून को यह आदेश इसलिए लागू किया था ताकि देश के हर हिस्से में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति बनी रहे और कहीं भी ईंधन की कमी न हो। इसके तहत इंडियन ऑयल (आईओसी), भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के पेट्रोल पंपों पर अस्थायी व्यवस्था लागू की गई थी। अब सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि स्थिति सामान्य है और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। इसलिए सरकार ने फैसला किया कि अब इस अस्थायी व्यवस्था की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 12 जून वाला आदेश रद्द माना जाएगा और इसके बाद पेट्रोल-डीजल की बिक्री और आपूर्ति सामान्य नियमों के अनुसार होगी।



Comments
0