Full Story
पटना। बिहार सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों का आज तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की शनिवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, दरभंगा और पूर्णिया नगर निगम में नए नगर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं वहीं छह जिलों खगड़िया, मधुबनी, रोहतास, कैमूर, जमुई और कटिहार को नए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) मिले हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षण पूरा कर लौटे 2024 बैच के दस अधिकारियों को अलग-अलग अनुमंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटिहार की विकास योजनाओं की कमान डॉ. नेहा और खगड़िया की श्रेया श्री को सासाराम की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं 2023 बैच की आईएएस डॉ. नेहा कुमारी को कटिहार का डीडीसी और सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहीं 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया का डीडीसी बनाया गया है। जिले की ग्रामीण विकास योजनाओं और जिला परिषद से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। तुषार कुमार बने मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त पूर्णिया सदर के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का डीडीसी, 2023 बैच की आईएएस अधिकारी एवं मुजफ्फरपुर (पश्चिमी) की एसडीओ आकांक्षा आनंद को रोहतास का, नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को कैमूर का, आरा सदर की एसडीओ शिप्रा विजयकुमार चौधरी को जमुई का डीडीसी नियुक्त किया गया है। गरिमा लोहिया बनीं दरभंगा की नगर आयुक्त बाढ़ की एसडीओ एवं 2023 बैच की आईएएस अधिकारी गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह दानापुर के एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय को स्थानांतरित कर पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। प्रद्युम्न सिंह यादव को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की कमान कटिहार के एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव को बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसी तरह अरेराज (पूर्वी चंपारण) की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत निःशक्तता निदेशालय का निदेशक बनाया गया है। कहलगांव (भागलपुर) के एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक, निबंधन के पद पर तैनात किया गया है। 2024 बैच के आईएएस को मिली अनुमंडलों की कमान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में व्यावसायिक प्रशिक्षण का दूसरा चरण पूरा करने वाले 2024 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों को एसडीओ बनाया गया है। इन्हें दानापुर, सासाराम, बाढ़, हवेली खड़गपुर, मढ़ौरा, बलिया, कटिहार, पूर्णिया, शेरघाटी, नौगछिया, तारापुर और पटना सिटी जैसे महत्वपूर्ण अनुमंडलों में जिम्मेदारी दी गई है। विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर और प्रिया रानी को सासाराम का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को प्रशिक्षण से मुक्त होने के बाद सीधे अनुमंडल प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्णा जोशी को पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल और प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर (मुंगेर) का एसडीओ नियुक्त किया गया है। इसी तरह सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा (सारण), अजय यादव को बेगूसराय के बलिया, सूरज कुमार को कटिहार, विग्नेश टी. ए. को पूर्णिया, जतिन कुमार को गया जिले के शेरघाटी, के. परीक्षित को नौगछिया (भागलपुर), महेश कुमार को मुंगेर के तारापुर और कशिश बक्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।



Comments
0