Full Story
गुरुग्राम। सोचिए, अगर आपकी कार खुद तय करने लगे कि कब इलेक्ट्रिक बनना है, कब हाइब्रिड और कब लंबी दूरी के लिए पेट्रोल इंजन का सहारा लेना है... जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ऐसी ही स्मार्ट तकनीक पेश करने का दावा किया है, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक (ईवी), हाइब्रिड (एचईवी), प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) और रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक (आरईईवी) जैसी चार नई ऊर्जा तकनीकों को सपोर्ट करेगी और भविष्य की कारों को जरूरत के हिसाब से खुद सबसे बेहतर ड्राइव मोड चुनने में सक्षम बनाएगी। ड्राइवर नहीं, कार खुद चुनेगी सबसे बेहतर ड्राइव मोड इस नई तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटेलिजेंट एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम है। यह लगातार सड़क, स्पीड और बैटरी की स्थिति का विश्लेषण कर अपने आप चार ड्राइव मोड में बदलाव करता रहेगा। प्योर इलेक्ट्रिक ड्राइव – शहर में शांत और पूरी तरह इलेक्ट्रिक ड्राइव। सीरीज हाइब्रिड ड्राइव – पेट्रोल इंजन सिर्फ बिजली बनाएगा, पहिए इलेक्ट्रिक मोटर चलाएगी। पैरेलल हाइब्रिड ड्राइव – इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलकर ज्यादा ताकत देंगे। इंजन डायरेक्ट ड्राइव – हाईवे पर बेहतर माइलेज और दक्षता के लिए इंजन सीधे पहियों को ताकत देगा। 10 सिस्टम का काम करेगा एक यूनिट नई तकनीक में इंडिया का पहला 10-इन-1 इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट दिया गया है। इससे सिस्टम हल्का और कम जटिल होगा, जबकि प्रदर्शन और ऊर्जा दक्षता दोनों बेहतर होंगे। इसके साथ कंपनी ने दुनिया का पहला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन भी शामिल किया है, जो इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के बीच बिना झटके के पावर ट्रांसफर करेगा। बैटरी खत्म होने का डर भी होगा कम यह प्लेटफॉर्म रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक को भी सपोर्ट करता है। इसमें पहियों को हमेशा इलेक्ट्रिक मोटर ही चलाती है जबकि पेट्रोल इंजन केवल बैटरी चार्ज करने का काम करता है। इसका फायदा यह होगा कि लंबी दूरी की यात्रा में बैटरी खत्म होने की चिंता काफी कम हो जाएगी। तेज चार्जिंग से लेकर ज्यादा रेंज तक मिलेगा फायदा नई तकनीक को इस तरह तैयार किया गया है कि भविष्य की कारों में— * ज्यादा ड्राइविंग रेंज मिले, * फास्ट चार्जिंग संभव हो, * बेहतर माइलेज और प्रदर्शन मिले, * सुरक्षा बढ़े, * और ड्राइविंग पहले से ज्यादा स्मूद हो। जल्द आएंगी इस प्लेटफॉर्म पर नई गाड़ियां कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 तक इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित एक इलेक्ट्रिक कार और एक प्लग-इन हाइब्रिड कार इंडियन मार्केट में उतारी जाएगी। आने वाले समय में यही तकनीक कंपनी के नए ऊर्जा वाहन पोर्टफोलियो की मजबूत नींव बनेगी।



Comments
0