Full Story

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों का आज तबादला कर दिया। विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सामान्य प्रशासन विभाग की शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) में अपर सचिव बनाया गया है। वह भी अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। उल्लेखनीय है कि विवेक रंजन मैत्रेय इससे पहले सीवान के जिलाधिकारी थे और छात्र प्रदर्शन के दौरान एके-47 से फायरिंग के मामले को लेकर चर्चा में आए थे। विभाग ने इस 18 अगस्त को उन्हें जिलाधिकारी के पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा था लेकिन अब उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में जिम्मेदारी वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह का पशुपालन निदेशक के पद से तबादला कर दिया गया है। उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद पशुपालन निदेशक की जिम्मेदारी वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को दी गई है। श्री शास्त्री अभी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। नितिन कुमार सिंह बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह भी पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे थे। इसी तरह वर्ष 2021 बैच की आईएएस अधिकारी नीलिमा साहू का नवादा से तबादला किया गया है। वह वहां उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर तैनात थीं। सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया है। वह अगले आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। दिव्या शक्ति बनीं उत्पाद आयुक्त वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी एवं कैमूर की डीडीसी दिव्या शक्ति को उत्पाद आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। यह पद मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अधीन है।