Full Story
मुंबई। अभिनेता तुषार कपूर ने फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह सेट पर भले ही हंसी-मज़ाक और शरारतों में मशगूल रहते हों, लेकिन उनकी ज़ेहनत और स्क्रिप्ट पर पकड़ ऐसी है कि पूरी फिल्म उन्हें ज़ुबानी याद रहती है। अक्षय की याददाश्त ने किया प्रभावित तुषार कपूर ने बताया कि अक्षय कुमार उन कलाकारों में से हैं जिनकी स्क्रिप्ट पर जबरदस्त पकड़ होती है। उन्होंने कहा कि अक्षय सेट पर हमेशा हंसी-मज़ाक और शरारतों के मूड में रहते हैं, लेकिन कैमरा ऑन होते ही पूरी तरह अपने किरदार में उतर जाते हैं। ‘अहमद खान ने नहीं किया कोई समझौता’ तुषार ने फिल्म के निर्देशक अहमद खान की भी जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक अहमद ने फिल्म की सोच, विज़ुअल ट्रीटमेंट और एक्जीक्यूशन में किसी तरह का समझौता नहीं किया। यही वजह है कि फिल्म की विशाल स्टारकास्ट के बावजूद हर कलाकार को कहानी में अहम जगह मिली है। हर कलाकार को मिला भरपूर स्क्रीन टाइम तुषार का कहना है कि फिल्म में किसी भी कलाकार को नज़रअंदाज़ नहीं किया गया है। सभी किरदारों को पर्याप्त स्क्रीन टाइम दिया गया है, जिससे हर कलाकार अपनी अलग पहचान छोड़ने में कामयाब रहेगा। कॉमेडी का सबसे बड़ा धमाका बनने को तैयार वेलकम टू द जंगल में @अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव और कृष्णा अभिषेक समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 26 जून 2026 को होगी रिलीज़ अहमद खान के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है और 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।



Comments
0