Full Story
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन, एमएसनाउ और पॉलिटिको को तत्काल प्रभाव से व्हाइट हाउस में प्रतिबंधित करने की घोषणा करते हुए आरोप लगाया है कि ये मीडिया संस्थान लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन और अमेरिका को लेकर ‘फेक न्यूज’ रिपोर्टिंग कर रहे हैं। ट्रंप बोले- तत्काल प्रभाव से लगा रहा हूं प्रतिबंध श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी अपने बयान में कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि तत्काल प्रभाव से मैं फेक न्यूज सीएनएन, एमएसनाउ और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित कर रहा हूं।” उन्होंने कहा कि यह फैसला इन मीडिया संस्थानों की ओर से लगातार ‘फेक न्यूज’ रिपोर्टिंग किए जाने के कारण लिया गया है। एमएसनाउ पर भी ट्रंप ने साधा निशाना अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में एमएसनाउ का जिक्र करते हुए कहा कि उसने हाल ही में अपना नाम एमएसएनबीसी से बदलकर एमएसनाउ किया है। उन्होंने दावा किया कि दर्शकों की संख्या और विश्वसनीयता की कमी के कारण उसका नाम बदला गया। पॉलिटिको को लेकर ट्रंप ने लगाया 80 लाख डॉलर का आरोप श्री ट्रंप ने पॉलिटिको को लेकर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो बाइडेन (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति) के कार्यकाल के दौरान पॉलिटिको को अमेरिकी सरकार से 80 लाख डॉलर की सदस्यता मिली थी। उन्होंने इसे ‘गैरकानूनी’ और ‘हास्यास्पद’ बताते हुए दावा किया कि यह अब तक का रिकॉर्ड था और ऐसा पॉलिटिको को ‘जिंदा’ रखने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा, “मुझे तो यह भ्रष्टाचार जैसा लगता है।” ‘राष्ट्रपति और अमेरिका को लेकर झूठ नहीं चला सकते’ श्री ट्रंप ने कहा कि मीडिया संस्थानों को अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या अमेरिका को कवर करते समय लगातार ‘काल्पनिक और झूठी’ खबरें लिखने या प्रसारित करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीएनएन, एमएसनाउ और पॉलिटिको की रिपोर्टिंग को लेकर अपने आरोप दोहराते हुए इन्हें व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने की घोषणा की। ट्रंप का संकेत- दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान के आखिर में संकेत दिया कि यह कार्रवाई केवल इन तीन मीडिया संस्थानों तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, “दूसरे फेक न्यूज मीडिया संस्थानों का नंबर भी आएगा।” https://truthsocial.com/@realDonaldTrump/posts/117293599348325006



Comments
0