Full Story

मुंबई। करीब 19 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक अहमद खान की जोड़ी फिर एक साथ आई है और इस बार वेलकम टू द जंगल में फ्रेंचाइज़ी के मशहूर गानों और म्यूजिक को नए अंदाज में पेश कर पुरानी यादों को ताजा करने की कोशिश की गई है, जिसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टाइटल ट्रैक से शुरू हुई थी कहानी साल 2007 में रिलीज़ हुई वेलकम के यादगार टाइटल ट्रैक की कोरियोग्राफी अहमद खान ने की थी। अब करीब दो दशक बाद वह इस फ्रेंचाइज़ी में निर्देशक बनकर लौटे हैं। खास बात यह है कि निर्देशक के तौर पर अक्षय कुमार के साथ उनका यह पहला प्रोजेक्ट है। पुराने गानों को मिला नया अंदाज़ मेकर्स ने फ्रेंचाइज़ी की पहचान रहे म्यूज़िकल एलिमेंट्स को फिर से ज़िंदा किया है। वेलकम का मशहूर टाइटल ट्रैक और सुपरहिट गाना 'ऊचा लंबा कद' अब नए स्केल और फ्रेश ट्रीटमेंट के साथ दर्शकों के सामने लाया गया है। 'ऊचा लंबा कद फॉरएवर' ने मचाया धमाल हाल ही में रिलीज़ हुआ 'ऊचा लंबा कद फॉरएवर' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, कैटरीना कैफ को दिया गया स्पेशल ट्रिब्यूट भी फैंस के दिल को छू गया है। पुरानी यादें, नई जनरेशन का कनेक्शन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कोशिश यही रही कि ओरिजिनल गानों की रूह बरकरार रहे, लेकिन उन्हें आज के दर्शकों के हिसाब से बड़े और नए अंदाज़ में पेश किया जाए। यही वजह है कि फिल्म पुरानी यादों और नए दौर का शानदार मेल बनती दिख रही है। स्टार्स की पूरी फौज होगी साथ वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आएंगे। कब होगी रिलीज़ अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल का निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला ने किया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।