Full Story

कटिहार। बिहार में नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेवले के कटिहार मंडल के आजमनगर रोड स्टेशन पर शुक्रवार को तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और शव ट्रेन के नीचे पहियों के बीच फंस जाने के कारण गाड़ी घंटों स्टेशन पर खड़ी रही। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हुआ हादसा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सूत्रों ने बताया कि बारसोई-आजमनगर रेलखंड पर सिलीगुड़ी की ओर से आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस आजमनगर रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंच रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया।हादसा इतना गंभीर था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव ट्रेन के नीचे पहियों के बीच फंस गया। शव फंसने से घंटों रुकी रही ट्रेन शव को ट्रेन के नीचे से निकालने के लिए आरपीएफ और संबंधित अधिकारियों का इंतजार किया जाता रहा। इसके कारण तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस काफी देर तक आजमनगर स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रेन के लंबे समय तक स्टेशन पर रुकी रहने से उसमें सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार कर रहे यात्री असहज नजर आए। मृतक की पहचान का इंतजार समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उस समय तक संबंधित जिम्मेदार अधिकारी भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे।