Full Story

मुंबई। तेलुगु सिनेमा से करियर की शुरुआत कर ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से देशभर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी अब रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और पैन-इंडिया फिल्मों में अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता साबित करने के बाद बहुप्रतीक्षित ‘आवारापन 2’ में एक नए और भावनात्मक किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। ‘एम.एस. धोनी’ ने दिलाई पूरे मुल्क में पहचान दिशा पाटनी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी। हालांकि, असली शोहरत उन्हें 2016 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिली। फिल्म में प्रियंका के किरदार में दिशा ने मासूम मोहब्बत और जज़्बात को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर पेश किया। यही फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। जैकी चैन के साथ इंटरनेशनल सिनेमा में रखा कदम साल 2017 में दिशा ने चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ के जरिए इंटरनेशनल सिनेमा में एंट्री की। इस फिल्म में उन्होंने मशहूर एक्टर जैकी चैन के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म ने यह साबित किया कि दिशा सिर्फ बॉलीवुड तक खुद को सीमित रखने वाली अदाकारा नहीं हैं बल्कि अलग-अलग तरह के सिनेमा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का जज़्बा रखती हैं। हर जॉनर में आजमाया खुद को इसके बाद दिशा ने ‘भारत’ , ‘बागी 2’ , ‘मलंग’ , ‘राधे’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। कभी रोमांटिक रोल, कभी दमदार एक्शन, कभी ग्रे शेड्स तो कभी थ्रिलर—हर फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय का नया रंग दिखाने की कोशिश की। 2024 बना करियर का बड़ा मोड़ साल 2024 दिशा पाटनी के लिए बेहद अहम साबित हुआ। इस दौरान उनकी लगातार तीन फिल्में रिलीज हुईं। ‘योद्धा’ में उन्होंने दमदार एक्शन सीक्वेंस से दर्शकों को प्रभावित किया। इसके बाद ‘कल्कि 2898 एडी’ में बाउंटी हंटर और मर्सिनरी के किरदार में उनका बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला। इसी साल उन्होंने ‘कंगुवा’ के जरिए तमिल सिनेमा में भी डेब्यू किया और फिल्म की फीमेल लीड बनीं। इसके साथ ही दिशा ने खुद को एक मजबूत पैन-इंडिया स्टार के तौर पर स्थापित किया। 2026 में भी जारी है नया सफर साल 2026 भी दिशा पाटनी के लिए खास बना हुआ है। इस साल उनकी तीन फिल्में दर्शकों के बीच पहुंच रही हैं। ‘ओ’ रोमियो’ के बाद उन्होंने ‘वेलकम टू द जंगल’ में पहली बार कॉमेडी जॉनर में कदम रखा। फिल्म में उन्होंने सिर्फ ग्लैमर ही नहीं बल्कि अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों का मनोरंजन किया। अब ‘आवारापन 2’ पर टिकी हैं निगाहें अब दिशा पाटनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का अहम हिस्सा हैं। पहली फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता की वजह से इस सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें दिशा का किरदार शांत, संजीदा और जज़्बाती अंदाज़ में नजर आ रहा है। उनके रोल को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हर फिल्म के साथ बदली अपनी पहचान 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘आवारापन 2’ के साथ दिशा पाटनी एक बार फिर नए अंदाज़ में दर्शकों के सामने होंगी। उनका यह बदलाव सिर्फ नया किरदार निभाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस सफर की कहानी है जिसमें उन्होंने हर फिल्म के साथ खुद को बदला, नए जॉनर अपनाए और बतौर अदाकारा लगातार आगे बढ़ने का संदेश दिया।