Full Story
मुंबई। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों की गहरी और जुनूनी प्रेम कहानी के साथ इमोशन, रोमांस और खूबसूरत विजुअल्स की झलक देखने को मिली है। पहली बार साथ दिखे गुरमीत और ईशा ‘तुम मेरे हो’ के जरिए गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। टीजर में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को कहानी के प्रमुख आकर्षण के रूप में पेश किया गया है। फिल्म की कहानी ऐसे दौर में गहरे रिश्ते और प्यार को केंद्र में रखती है, जब रिश्तों में ‘सिचुएशनशिप’ जैसे नए ट्रेंड तेजी से चर्चा में हैं। फिल्म में प्यार के साथ जुनून और भावनात्मक रिश्ते की गहराई दिखाने की कोशिश की गई है। रोमांस के साथ इमोशन का तड़का टीजर में रोमांटिक दृश्यों के साथ कई भावुक पल भी नजर आते हैं। खूबसूरत विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक के जरिए प्रेम कहानी के भावनात्मक पहलू को उभारने की कोशिश की गई है। टीजर फिलहाल कहानी के पूरे पत्ते नहीं खोलता, लेकिन गुरमीत और ईशा के किरदारों के बीच रिश्ते और उससे जुड़े उतार-चढ़ाव की झलक जरूर देता है। ईशा मालवीय का बॉलीवुड डेब्यू ‘तुम मेरे हो’ ईशा मालवीय के लिए बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसके जरिए वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं फिल्म में शान आर ग्रोवर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। अनुष्का लुहार भी इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। आशीष पांडा ने संभाली निर्देशन की कमान फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखा है। फिल्म को आरती एस और देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रोमांच मेहता और अम्मान रियास्ती इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। संगीत में कई नामों का संगम ‘तुम मेरे हो’ के संगीत से भी कई कलाकार जुड़े हैं। फिल्म के गीत रश्मि विराग मिश्रा, मिथुन, अजीम शिराजी, संजू राठौड़, विवेक वर्मा और गीत सागर ने लिखे हैं। वहीं, संगीत की जिम्मेदारी मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष, उद्दीपन शर्मा और अर्जुना हरजाई ने संभाली है। फिल्म का म्यूजिक सारेगामा के पास है और इसका डिस्ट्रीब्यूशन पीवीआर पिक्चर्स कर रहा है। 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आएगी प्रेम कहानी टीजर के साथ अब फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। प्यार, जुनून और भावनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की नई जोड़ी के साथ फिल्म दर्शकों के सामने एक भावनात्मक प्रेम कहानी लेकर आने की तैयारी में है।



Comments
0