Full Story
नई दिल्ली। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी परेशानी मानी जाने वाली बैटरी बैकअप की चिंता को खत्म करने का दावा करते हुए कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग ने अपने नए फोन (4बी) में अब तक की सबसे बड़ी 6000mAh बैटरी, तेज चार्जिंग और तीन साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ जैसे फीचर्स दिए हैं, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए फोन इस्तेमाल करने का अनुभव मिलेगा। नथिंग का दावा है कि फोन (4बी) एक बार फुल चार्ज होने पर 18 घंटे तक मिक्स्ड यूज , 22 घंटे तक यूट्यूब वीडियो प्लेबैक और 26 घंटे तक इंस्टाग्राम ब्राउजिंग का साथ देता है। यानी बार-बार चार्जर ढूंढने की परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है। तीन साल तक बैटरी रहेगी दमदार फोन (4बी) की 6000mAh बैटरी में कंपनी ने सेफ सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसके चलते बैटरी करीब 1,200 चार्ज साइकिल के बाद भी अपनी 90% क्षमता बनाए रखने में सक्षम है। आसान भाषा में कहें तो रोजाना चार्ज करने पर भी करीब तीन साल तक बैटरी की हेल्थ बेहतर रहने का दावा किया गया है। आधे घंटे में 50% चार्ज बड़ी बैटरी होने के बावजूद चार्जिंग स्पीड पर भी ध्यान दिया गया है। फोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यह 30 मिनट से कम समय में 50% तक चार्ज हो जाता है, जबकि करीब एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। बैटरी के साथ परफॉर्मेंस भी दमदार फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी के अनुसार यह प्रोसेसर बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ एआई फीचर्स को भी तेज बनाता है। वहीं, 4,400mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम गेमिंग और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। बैटरी के साथ स्क्रीन और कैमरा का भी तगड़ा कॉम्बिनेशन फोन (4बी) में 6.77 इंच का 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले , 50MP ओआईएस प्राइमरी कैमरा , 119° अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा नथिंग का सिग्नेचर ग्लिफ बार नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और अलर्ट को बिना स्क्रीन ऑन किए दिखाता है, जिससे बार-बार फोन देखने की जरूरत कम होती है। एआई और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलेगा फोन एंड्रॉयड 16 आधारित नथिंग ओएस 4.1 पर चलता है। इसमें चैटजीपीटी इंटीग्रेशन , गूगल जेमिनी , सर्कल टू सर्च और कई एआई टूल्स दिए गए हैं। कंपनी इस डिवाइस के लिए 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। कीमत और उपलब्धता नथिंग फोन (4बी) की शुरुआती प्रभावी कीमत ₹29,999 (8GB+128GB) रखी गई है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट ₹33,699 की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन 14 जुलाई 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।



Comments
0