Full Story

मुंबई। बॉलीवुड की पार्टियों और सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना चुके ओरी (ओरहान अवत्रामणि) ने अपने 31वें जन्मदिन पर ऐसा भावुक पोस्ट साझा किया, जिसने उनके ग्लैमरस अंदाज से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश की। ओरी ने स्वीकार किया कि जिंदगी में ऐसे दौर भी आए, जब खाली होता बैंक अकाउंट और संघर्ष उन्हें अंदर तक तोड़ रहे थे। उन्होंने लिखा, "मैं बस खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था।" हर पार्टी की जान, लेकिन अंदर छिपा था संघर्ष ओरी पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड और सोशल मीडिया का जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं। बड़े सितारों के साथ उनकी तस्वीरें, मजेदार कैप्शन और वायरल पोस्ट उन्हें इंटरनेट का चर्चित चेहरा बना चुके हैं। उनकी पहचान हमेशा लग्जरी लाइफस्टाइल, ग्लैमर और हाई-प्रोफाइल पार्टियों से जुड़ी रही है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपनी जिंदगी का वह पहलू साझा किया, जिसे शायद ही किसी ने पहले देखा हो। 'सिर्फ खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था' अपने जन्मदिन पर शेयर किए गए वीडियो के साथ ओरी ने लंबा भावुक नोट लिखा। उन्होंने कहा, "भगवान जानते हैं कि मैंने हमेशा हर चीज़ का सकारात्मक पहलू देखने की कोशिश की, लेकिन अब मैं ऐसा करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। पेट की भूख, खाली होते बैंक अकाउंट... मैं बस खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था।" उन्होंने यह भी लिखा कि काश उन्हें पहले ही वह समझ आ जाती जो आज है, तो शायद वह खुद पर संघर्ष का इतना बोझ नहीं डालते। 'सफलता मीठी है लेकिन उसकी कीमत भी होती है' ओरी ने अपने पोस्ट में सफलता के पीछे छुपी सच्चाई का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "सफलता बहुत मीठी लगती है, लेकिन जब आप ऊंचाइयों से गिरकर जमीन पर आते हैं, तब उसकी असली हकीकत समझ आती है।" उनके इस संदेश में सफलता, असफलता और जिंदगी के उतार-चढ़ाव का अनुभव साफ झलकता है। ग्लैमर के पीछे का असली चेहरा आया सामने अब तक ओरी को लोग फैशन, लग्जरी लाइफ और बॉलीवुड सितारों के साथ उनकी मौजूदगी के लिए जानते थे लेकिन इस पोस्ट ने उनका बेहद संवेदनशील और मानवीय पक्ष सामने ला दिया। फैंस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हमेशा मुस्कुराते नजर आने वाले ओरी का यह पोस्ट इस बात की याद दिलाता है कि हर चमकती तस्वीर के पीछे एक इंसान भी होता है, जो अपनी मुश्किलों और संघर्षों से गुजरता है। फैंस और सितारों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 31वें जन्मदिन पर जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों और लाखों फैंस ने ओरी को शुभकामनाएं दीं, वहीं उनका यह भावुक संदेश सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ग्लैमर और सफलता के बीच अपनी कमजोरियों को खुले दिल से स्वीकार करने वाले ओरी के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोग उनकी सबसे ईमानदार और दिल को छू लेने वाली पोस्ट बता रहे हैं।