Full Story
यह योजना भारत सरकार की है, जिसमें किसानों को हर साल कुछ पैसे सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं ताकि खेती का खर्च उठाने में मदद मिल सके। क्या मिलता है? हर साल छह हजार (6000) रुपये यह पैसे 3 किस्तों में (2000-2000 रुपये) मिलते हैं किसको मिलता है? जिन किसानों के नाम पर खेती की जमीन है पैसा कैसे मिलता है? पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है योजना का फायदा बीज, खाद और खेती के सामान खरीदने में मदद किसानों को आर्थिक सहारा किन लोगों को नहीं मिलता? सरकारी नौकरी वाले 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन पाने वाले आयकर देने वाले डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशे वाले 👉 जरूरी डॉक्यूमेंट इस योजना का लाभ लेने के लिए ये कागज जरूरी हैं: आधार कार्ड बैंक पासबुक (खाता नंबर और IFSC कोड) जमीन के कागजात (खतियान/रसीद) मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो 👉 आवेदन कहाँ और कैसे करें? आप आवेदन इन जगहों पर कर सकते हैं: पंचायत कार्यालय (मुखिया/सचिव के पास) कृषि विभाग कार्यालय (प्रखंड स्तर पर) कॉमन सर्विस सेंटर ऑनलाइन PM-Kisan पोर्टल के जरिए 👉 आमतौर पर आवेदन ग्राम पंचायत, किसान सलाहकार, या प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पास जमा किया जाता है। नई सुविधाएं . PM-Kisan मोबाइल ऐप और ‘किसान–ई–मित्र’ एआई चैटबॉट जैसी सेवाएँ शिकायत निवारण व जानकारी तक पहुँच को सरल बनाती हैं। अभी की स्थिति नवंबर 2025 में 21वीं किस्त जारी लगभग 9 करोड़ किसानों को ₹18,000 करोड़ मिले।



Comments
0