Full Story
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट संग रिश्ते को नया नाम देने का ऐलान करते हुए कंफर्म किया है कि दोनों इसी साल 0 5 जुलाई को घर पर बेहद निजी समारोह में शादी करेंगे, जहां परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह खास दिन मोहब्बत, सादगी और दुआओं के बीच मुकम्मल होगा। न कोई शोर-शराबा, न सितारों की भीड़… आमिर-गौरी की शादी होगी बिल्कुल निजी आमिर खान ने एक इवेंट पर अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शादी 05 जुलाई 2026 को होगी और इसे बेहद छोटे स्तर पर रखा गया है। यह खास समारोह आमिर के घर पर आयोजित होगा, जहां सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर ने कहा, “हां, मेरी शादी हो रही है 05 जुलाई को, और बहुत ही छोटी सी शादी है। घर पर ही कर रहे हैं, दोनों फैमिलीज़ के साथ। बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। सबकी दुआएं और ब्लेसिंग चाहेंगे। प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा रहे।” आमिर की शादी में दिखेगी सादगी, लेकिन खबर ने मचा दिया बॉलीवुड में शोर जहां बॉलीवुड की बड़ी शादियां अक्सर करोड़ों के खर्च, आलीशान वेन्यू और सितारों से भरी गेस्ट लिस्ट के लिए चर्चा में रहती हैं वहीं आमिर खान ने इस बार बिल्कुल अलग राह चुनी है। उनकी शादी की सबसे खास बात यही है कि यह दिखावे से दूर, सिर्फ अपनेपन और रिश्तों की गर्माहट के बीच होगी। यही वजह है कि बिना किसी भव्य आयोजन के भी यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित खबरों में शामिल हो गई है। रीना दत्ता से किरण राव तक… अब गौरी स्प्रैट संग शुरू होगा नया अध्याय आमिर खान की निजी जिंदगी पहले भी खूब सुर्खियों में रही है। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका बेटा आज़ाद है। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला लिया था लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को जिस समझदारी और इज्जत के साथ संभाला, उसने लोगों के बीच एक मिसाल कायम की। अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर अपनी जिंदगी की तीसरी और नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। 60वें बर्थडे पर दुनिया से मिलवाया था गौरी को, अब रिश्ते को देंगे नया नाम आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने पहली बार गौरी स्प्रैट को अपनी पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था। उसी वक्त से यह साफ हो गया था कि दोनों का रिश्ता बेहद गंभीर है। अब शादी की आधिकारिक पुष्टि के बाद यह रिश्ता एक नए मुकाम पर पहुंचने जा रहा है। कौन हैं गौरी स्प्रैट? आमिर की होने वाली दुल्हन की कहानी भी है दिलचस्प गौरी स्प्रैट की पर्सनल बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प है। उनकी पिछली शादी से एक सात साल का बेटा क्विन है। वहीं, उनके दादा फिलिप स्प्रैट ब्रिटेन में जन्मे कम्युनिस्ट थे, जो 1920 के दशक में भारत आए और बाद में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े। ऐसे में गौरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि उन्हें एक अलग पहचान देती है। फैंस की नजर अब 05 जुलाई पर, आमिर के घर से आएगी खुशियों की सबसे बड़ी खबर आमिर खान की शादी की खबर सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह तेज हो गया है। भले ही यह शादी निजी होगी, लेकिन हर कोई इस खास दिन की एक झलक पाने के इंतजार में है। आमिर और गौरी अपने रिश्ते को किस सादगी और खूबसूरती के साथ नया नाम देंगे, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।



Comments
0