Full Story

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया। साथ ही प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के अलावा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दोपहर में भेजा था इस्तीफा श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने कहा था कि हाल के घटनाक्रम, छात्रों की चिंताओं और देश में बने माहौल को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है ताकि विद्यार्थियों का भविष्य किसी कानूनी या राजनीतिक विवाद में न उलझे। नीट विवाद के बीच बढ़ा था दबाव श्री प्रधान 7 जुलाई 2021 से केंद्रीय शिक्षा मंत्री थे। हाल में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा था। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और विपक्षी दलों के बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। अब प्रल्हाद जोशी के सामने बड़ी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद प्रल्हाद जोशी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नीट विवाद , परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करना और छात्रों के बीच बने असंतोष को दूर करना होगी। शिक्षा मंत्रालय में आगे होने वाले फैसलों पर अब पूरे देश की नजर रहेगी।