Full Story
मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में बिताए अपने 45 दिनों के सफर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस कमरे की तस्वीरें पोस्ट कीं, जहां शो की शूटिंग के दौरान वह ठहरे थे। तस्वीरों के साथ लिखे लंबे नोट में ओरी ने बताया कि यह कमरा उनके लिए सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन गया था। एक कमरे में सिमट गई थी पूरी दुनिया ओरी ने अपने पोस्ट में बताया कि शूटिंग के दौरान वही कमरा उनका बेडरूम, ड्रेसिंग रूम, डाइनिंग रूम, ऑफिस, जिम, कॉफी शॉप और यहां तक कि उनका ‘ब्रेकडाउन रूम’ भी था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह जगह उन्हें एक साधारण कमरा लगी थी, लेकिन धीरे-धीरे यही कमरा उनके 45 दिनों के पूरे सफर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। ‘घर वह नहीं जिसे चुनते हैं...’ अपने भावुक नोट में ओरी ने लिखा कि उनके लिए घर वह जगह नहीं है जिसे कोई चुनता है, बल्कि घर वह होता है, जहां इंसान अपना सिर रखकर सुकून से आराम कर सके। उन्होंने बताया कि अब उन्हें उस कमरे की अव्यवस्था, वहां का सन्नाटा, परिचित गलियारे और वहां मौजूद लोग सभी याद आते हैं। ‘मुझे अपना पुराना रूप भी याद आता है’ ओरी ने लिखा कि उन्हें उस दौरान का अपना पुराना रूप भी याद आता है। हालांकि सबसे ज्यादा उन्हें वह उद्देश्य याद आता है, जो उन 45 दिनों के दौरान उनके जीवन का हिस्सा बन गया था। उनके मुताबिक, उस सफर ने उन्हें केवल रोमांच नहीं दिया, बल्कि खुद को समझने और अपने भीतर झांकने का भी अवसर दिया। जिस जगह से निकलना चाहते थे, वही सबसे ज्यादा याद आई ओरी ने अपने पोस्ट में एक दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वह हर दिन गिनते थे कि आखिर कब यह सफर खत्म होगा और वह उस कमरे से बाहर निकलेंगे। लेकिन, जब 45 दिनों का सफर पूरा हुआ, तो उन्हें एहसास हुआ कि वही दिनचर्या, वही कमरा और वही माहौल अब सबसे ज्यादा याद आ रहा है। यादें हमेशा रहेंगी साथ ओरी ने कहा कि भले ही वह कमरा उनके लिए अस्थायी ठिकाना था, लेकिन वहां बिताए गए पल, बनी यादें और खुद के बारे में मिली नई समझ हमेशा उनके साथ रहेगी। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, जहां प्रशंसक उनकी भावनाओं और 'खतरों के खिलाड़ी' के सफर से जुड़े अनुभवों को सराह रहे हैं।



Comments
0