Full Story
मुंबई। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ को लेकर रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। मेकर्स एक के बाद एक ऐसे संकेत सामने ला रहे हैं, जिनसे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है, लेकिन असली राज से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। पहले रहस्यमयी ‘37’ ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया और अब ‘ग्लोबल ट्रायम्फ’ यानी ‘एक वैश्विक विजय’ वाले नए संदेश ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। फैंस अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इन दोनों संकेतों के बीच क्या कनेक्शन है? पहले आया ‘37’, अब ‘ग्लोबल ट्रायम्फ’ ने उलझाई गुत्थी मेकर्स की ओर से एक दिन पहले शेयर किए गए क्रिप्टिक ‘37’ पोस्ट ने फैंस के बीच कई तरह की थ्योरी और चर्चाओं को जन्म दिया था। अभी फैंस ‘37’ का मतलब तलाश ही रहे थे कि सन पिक्चर्स ने एक और रहस्यमयी टीज सामने रख दिया। नए वीडियो में एक दमदार संदेश लिखा गया है, “जो असंभव सा लगता था, उससे भी आगे। हमने कल्पना करने की हिम्मत की। हमने इसे साकार करने की हिम्मत की। राका - एक वैश्विक विजय।” इस संदेश ने ‘राका’ को लेकर चल रही चर्चाओं में एक और नया रहस्य जोड़ दिया है। ‘एक वैश्विक विजय’... आखिर किस ओर इशारा नए टीज में सबसे ज्यादा ध्यान ‘ग्लोबल ट्रायम्फ’ यानी ‘एक वैश्विक विजय’ वाले संदेश ने खींचा है। फिल्म को लेकर असली खुलासा अभी सामने नहीं आया है, इसलिए इस लाइन को लेकर भी फैंस के बीच कयासों का दौर तेज हो गया है। अब सवाल यह है कि क्या ‘ग्लोबल ट्रायम्फ’ का कोई संबंध पहले सामने आए ‘37’ के संकेत से है या फिर मेकर्स फिल्म से जुड़ी किसी अलग पहेली की तरफ इशारा कर रहे हैं? फिलहाल इसका जवाब सामने नहीं आया है। हर नए टीज के साथ बढ़ रहा ‘राका’ का रहस्य दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स एक साथ पूरी जानकारी सामने रखने के बजाय हर नए टीज के जरिए रहस्य को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ दर्शकों को नए संकेत मिल रहे हैं, तो दूसरी तरफ फिल्म से जुड़ा असली खुलासा अभी पर्दे के पीछे है। यही वजह है कि हर नए पोस्ट के साथ ‘राका’ को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। फैंस बने ‘डिटेक्टिव’, हर फ्रेम में खोज रहे सुराग ‘37’ और ‘ग्लोबल ट्रायम्फ’ के सामने आने के बाद फैंस पूरी तरह ‘डिटेक्टिव मोड’ में दिखाई दे रहे हैं। नंबर से लेकर नए वीडियो के हर फ्रेम और मेकर्स की ओर से इस्तेमाल किए गए हर शब्द तक को बारीकी से समझने और डिकोड करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सबसे बड़ी पहेली यही बनी हुई है कि ‘37’ आखिर क्या है और ‘एक वैश्विक विजय’ के संदेश से इसका कोई कनेक्शन है या नहीं? अब अगले संकेत पर टिकी सबकी निगाहें फिलहाल ‘राका’ के रहस्य की परतें खुलने के बजाय और गहराती दिखाई दे रही हैं। पहले ‘37’ , फिर ‘ग्लोबल ट्रायम्फ’ —इन दोनों संकेतों ने दर्शकों के सामने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें मेकर्स के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या अगला टीज इस पहेली का जवाब देगा या ‘राका’ के रहस्य में एक और नया संकेत जोड़कर फैंस को फिर डिकोडिंग में लगा देगा? इसका जवाब मेकर्स के अगले खुलासे के साथ ही सामने आएगा।



Comments
0