Full Story

नई दिल्ली, किआ इंडिया ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए और ज्यादा फीचर्स के साथ अपनी लोकप्रिय एसयूवी साइरोस का नया एमवाई26 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बन गई है। नई साइरोस में अब, एचटीई, एचटीई(ओ), एचटीके(ओ) और एचटीएक्स (ओ) जैसे नए ट्रिम्स जोड़े गए हैं, जिनमें पहले से ज्यादा ऑटोमैटिक ऑप्शन उपलब्ध कराए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें नए डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स भी शामिल किए गए हैं, जो ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देते हैं। कंपनी के बिक्री एवं विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सूद के अनुसार, ग्राहकों के सुझावों ने एमवाई26 मॉडल को और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें डिजाइन को और आकर्षक और फीचर्स को ज्यादा व्यवस्थित किया गया है। फीचर्स की बात करें तो नई साइरोस तकनीक और लग्जरी का शानदार मेल पेश करती है। इसमें 76.2 सेमी का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, 60:40 स्प्लिट के साथ एडजस्टेबल रियर सीट्स और 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ओटीए अपडेट और किआ कनेक्ट डायग्नोस्टिक्स जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 20 हाई-स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और फाइव-स्टार बीएन-सीएपी रेटिंग दी गई है, जो इसे और भरोसेमंद बनाती है। डिजाइन की बात करें तो एमवाई26 साइरोस अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी और मजबूत लुक में नजर आती है। इसमें नया फ्रंट बंपर, एलईडी फॉग लैंप्स, ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स और बॉडी-कलर्ड एरो इंसर्ट्स दिए गए हैं। रियर डिजाइन को भी एलईडी हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और नए बंपर के साथ अपग्रेड किया गया है। वहीं, साइड प्रोफाइल को और दमदार बनाने के लिए इसमें बॉडी-कलर्ड साइड गार्निश, ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ओआरवीएमएस जोड़े गए हैं, जो इसके ओवरऑल लुक को और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। कुल मिलाकर, नई किआ साइरोस एमवाई26 न सिर्फ फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में आगे बढ़ी है बल्कि अपने नए डिजाइन और विकल्पों के साथ इंडियन एसयूवी मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए तैयार दिख रही है। सूरज आईएनआई