Full Story
दमिश्क। सीरिया में सत्ता गंवाने के करीब दो साल बाद पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को बड़ा कानूनी झटका लगा है, जहां दमिश्क की एक अदालत ने उन्हें पूर्व नियोजित हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई तथा इसी मामले में पूर्व सुरक्षा प्रमुख आतिफ नजीब को भी फांसी की सजा दी गई है। असद को मौत की सजा दमिश्क की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को पूर्व नियोजित हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद उन्हें मौत की सजा सुनाई। अदालत ने असद के साथ सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा के पूर्व प्रमुख आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई है। नजीब को पूर्व नियोजित हत्या और प्रताड़ना के आरोपों में दोषी ठहराया गया। 2000 में पिता के बाद संभाली थी सत्ता बशर अल-असद ने अपने पिता हाफिज अल-असद के निधन के बाद वर्ष 2000 में सीरिया की सत्ता संभाली थी।शुरुआती दौर में उन्हें आधुनिक सोच और सुधारों से जोड़कर देखा गया, लेकिन आने वाले वर्षों में उनकी सरकार का स्वरूप बदलता गया। 2011 के विरोध प्रदर्शनों ने बदल दी सीरिया की तस्वीर वर्ष 2011 में असद सरकार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। सरकार की ओर से प्रदर्शनों के खिलाफ कठोर सैन्य कार्रवाई के बाद हालात तेजी से बिगड़ते गए और सीरिया लंबे गृहयुद्ध में फंस गया। इस संघर्ष ने देश को भारी मानवीय और आर्थिक नुकसान पहुंचाया तथा बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। दो दशक से ज्यादा समय तक सत्ता में रहे असद बशर अल-असद दो दशक से अधिक समय तक सीरिया की सत्ता के केंद्र में रहे। उनके शासन के दौरान सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन और युद्ध अपराधों समेत कई गंभीर आरोप लगते रहे। असद सरकार पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोप भी लगे थे। दिसंबर 2024 में ढह गई सत्ता असद के लंबे शासन का अंत दिसंबर 2024 में हुआ, जब विद्रोही बलों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया और उनकी सरकार गिर गई। 08 दिसंबर 2024 को असद रूसी सेना की मदद से सीरिया छोड़कर रूस चले गए। मॉस्को में परिवार के साथ रह रहे असद सत्ता गंवाने के बाद श्री असद को रूस में राजनीतिक शरण मिली और वह अपने परिवार के साथ मॉस्को में रह रहे हैं। ऐसे में दमिश्क की अदालत से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल इसके क्रियान्वयन का है। ऐसे में सीरियाई प्रशासन असद को रूस से वापस लाने के लिए कोई कानूनी या कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू करेगा या फैसले के खिलाफ अपील का क्या प्रावधान है। सत्ता से निर्वासन और अब मौत की सजा करीब ढाई दशक तक सीरिया की सत्ता पर काबिज रहे बशर अल-असद के लिए दिसंबर 2024 में सत्ता का पतन एक बड़ा मोड़ था और अब अदालत का यह फैसला उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का महत्वपूर्ण घटनाक्रम बनकर सामने आया है। फिलहाल असद रूस में हैं, इसलिए अदालत के फैसले के बाद निगाहें इस बात पर रहेंगी कि सीरिया की नई व्यवस्था आगे उनके खिलाफ क्या कदम उठाती है।



Comments
0