Full Story
नई दिल्ली। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने भारत में बड़ा दाव खेलते हुए अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई की कीमत में सीधे 9 लाख रुपये की भारी कटौती की है, जिससे अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत घटकर 50.89 लाख रुपये हो गई है। बदला पूरा लाइनअप: अब मिलेगी सिर्फ यह एक नई वेरिएंट टेस्ला ने भारत में अपनी रणनीति बदलते हुए 'मॉडल वाई' के लाइनअप में बड़ा फेरबदल किया है। कंपनी ने पुराने प्रीमियम लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब भारत में यह कार केवल एक ही नए और अपग्रेड वेरिएंट में बिकेगी, जिसका नाम 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव है। कीमत में कितना हुआ फायदा पहले की कीमत: ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) अब नई कीमत: ₹50.89 लाख (एक्स-शोरूम) सीधा फायदा: ग्राहकों की जेब में सीधे ₹9,0,000 की बचत होगी! ईएमआई का शानदार ऑफर: ₹6 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं टेस्ला मिडिल और अपर-मिडिल क्लास ग्राहकों को लुभाने के लिए टेस्ला इस गाड़ी पर बेहतरीन फाइनेंस ऑफर भी दे रही है: डाउन पेमेंट: सिर्फ ₹6,0,000 देकर आप कार बुक कर सकते हैं। मासिक किस्त (ईएमआई): इसके बाद आपको हर महीने लगभग ₹39,901 की ईएमआई देनी होगी। नई 2026 मॉडल वाई में क्या है खास कम कीमत का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि फीचर्स में कोई कटौती की गई है। नए 2026 मॉडल में कंपनी ने इंटीरियर को पहले से और भी ज्यादा प्रीमियम बना दिया है: केबिन और लुक: इसमें नया ऑल-ब्लैक प्रीमियम इंटीरियर और ब्लैक हेडलाइनर दिया गया है, जो कार को अंदर से बेहद लग्जरी लुक देता है। रफ्तार का जादू: यह इलेक्ट्रिक एसयूवी महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। दमदार रेंज: सिंगल चार्ज में यह कार 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज का दावा करती है। स्मार्ट फीचर्स: गाड़ी के अंदर 16 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पावर फोल्डिंग सीट्स और 5 लोगों के बैठने की आरामदायक जगह (5-सीटर) मिलती है। पैसे की डबल बचत: टेस्ला का दावा है कि पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के मुकाबले इस ईवी को चलाने का खर्च बेहद कम है। इसके ग्राहक ईंधन (फ्यूल) और मेंटेनेंस पर हर महीने मोटी बचत कर सकेंगे। चार्जिंग नेटवर्क और डिलीवरी को लेकर बड़ा अपडेट टेस्ला की सीनियर डायरेक्टर इसाबेल फैन के अनुसार, कंपनी का मुख्य लक्ष्य भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को हर किसी के लिए आसान और सुलभ बनाना है। इसके लिए कंपनी होम चार्जिंग की सुविधा देने के साथ-साथ भारत में अपने पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार कर रही है। आने वाले दिनों में देशभर में कई नए शोरूम, सर्विस सेंटर और चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। कब से शुरू होगी डिलीवरी अगर आप भी इस सस्ती और प्रीमियम टेस्ला मॉडल वाई को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी जुलाई 2026 से इस नए वेरिएंट की डिलीवरी शुरू करने जा रही है। टेस्ला के इस कदम से भारत के प्रीमियम ईवी बाजार में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और ऑडी जैसी कंपनियों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।



Comments
0