Full Story
मुंबई। बॉलीवुड में लंबे समय बाद ऐसी फिल्म दस्तक देने जा रही है, जिसकी कहानी के साथ-साथ उसका म्यूजिक एल्बम भी बराबर चर्चा में है। अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज होते ही इसके पहले गाने ‘अंडी बंडी’ ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। हाई-एनर्जी, कैची और पूरी तरह बॉलीवुड अंदाज में तैयार यह गाना फिल्म के शानदार म्यूजिक एल्बम की सिर्फ एक झलक माना जा रहा है। ‘उंडी बुंडी’ ने बढ़ाया फिल्म का म्यूजिक बज टीजर में सुनाई देने वाला ‘अंडी बंडी’ एक युवा और जोशीला गाना है, जिसमें दोस्ती, कॉलेज लाइफ, प्यार और दिल टूटने जैसे जज्बातों की झलक दिखाई देती है। गाने का अंदाज ऐसा है, जो युवाओं को आसानी से कनेक्ट कर सकता है और रिलीज से पहले ही फिल्म के संगीत को चर्चा में ले आया है। 7 गानों के एल्बम में सजेगी बड़े सितारों की आवाज 'प्रेम कीटाणु' का म्यूजिक एल्बम सात गानों से सजा होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गायक अपनी आवाज देंगे। एल्बम में सचेत टंडन, परंपरा टंडन, बी प्राक, अरमान मलिक, पापोन, जुबिन नौटियाल, मधुर शर्मा, अल्तमश फरीदी, शशि सुमन और बृजेश शांडिल्य शामिल हैं। इसके अलावा रैपर्स लिटिल भाटिया और मेज़म्यूजिक भी अपने अंदाज से एल्बम को खास बनाएंगे। कई दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर्स और गीतकार जुड़े फिल्म के संगीत को सचेत-परंपरा, अंकर पाठक, राहुल मिश्रा, द रिश और शशि सुमन ने तैयार किया है। वहीं गानों के बोल कुणाल वर्मा, सचिन उमर्तोष, प्रिंस दुबे, संदीप सिंह सरदारा और मीर ने लिखे हैं। दोस्ती, पहला प्यार और दिल टूटने की कहानी अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ युवाओं की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इसमें दोस्ती, पहला प्यार, एकतरफा मोहब्बत और ब्रेकअप जैसी भावनाओं को हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अपूर्व सिंह कार्की का नया अंदाज 'सिर्फ एक बंदा काफी है' और 'एस्पिरेंट्स' जैसी गंभीर विषयों वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बाद निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की इस बार बिल्कुल अलग शैली में नजर आएंगे। 'प्रेम कीटाणु' के जरिए वह युवा दर्शकों के लिए हल्की-फुल्की, रोमांटिक और म्यूजिक से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं। अवनिका फिल्म्स की पहली बड़ी पेशकश यह फिल्म निर्माता गौरव वर्मा के प्रोडक्शन हाउस अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म है। गौरव वर्मा इससे पहले 'जवान', 'डार्लिंग्स', 'भक्षक' और 'बदला' जैसी सफल फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे हैं। क्या लौटेगा बॉलीवुड के म्यूजिक एल्बम का सुनहरा दौर एक समय था जब किसी बॉलीवुड फिल्म की सफलता में उसके गानों का सबसे बड़ा योगदान होता था। 'प्रेम कीटाणु' का सात गानों वाला एल्बम उसी दौर की याद दिलाता है। टीजर में 'अंडी बंडी' को मिले शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म केवल कहानी ही नहीं, बल्कि अपने संगीत के दम पर भी दर्शकों के बीच खास पहचान बना सकती है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज म्यूजिक, रोमांस और युवाओं की भावनाओं से सजी 'प्रेम कीटाणु' 2 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर और पहले गाने के बाद अब दर्शकों की नजर इसके पूरे म्यूजिक एल्बम और ट्रेलर पर टिकी है।



Comments
0