Full Story

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में 22 वर्षीय विवाहिता शिरत परवीन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आठ-दस दिन पहले बहन ने फोन पर बताई थी प्रताड़ना मृतका के भाई मो. रकीब उर्फ गुड्डू ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि घटना से कुछ दिन पहले शिरत ने फोन कर बताया था कि पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं। विवाद सुलझाने के लिए पंचायत भी हुई थी लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप मायके पक्ष का आरोप है कि रविवार रात शिरत की हत्या कर दी गई और फिर घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन मकनपुर पहुंचे, जहां शिरत मृत अवस्था में मिली। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में शोक और आक्रोश फैल गया। घटनास्थल सील, फॉरेंसिक जांच से जुटाए गए साक्ष्य सूचना मिलते ही बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके को सील कर फॉरेंसिक टीम से वैज्ञानिक जांच कराई और जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के परिजनों के आवेदन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। पति और ससुर देर रात गिरफ्तार पुलिस ने बारसोई थाना कांड संख्या 134/26 में नामजद पति मनौवर हुसैन और ससुर हैदर को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। यदि किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।