Full Story
हाजीपुर। पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व-मध्य रेल (ईसीआर) ने इस वर्ष 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पुनपुन घाट हाॅल्ट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर निर्धारित एक्सप्रेस, मेमू और स्पेशल ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। पुनपुन घाट हाल्ट पर रुकेंगी ये ट्रेनें ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने गुरुवार को बताया कि पुनपुन घाट हाल्ट पर 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पटना, गया, भभुआ रोड, हटिया, पूर्णिया कोर्ट, बनारस और अन्य स्थानों से जुड़ी एक्सप्रेस, मेमू और स्पेशल ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इनमें 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस, 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस और 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 15137/15138 राजगीर-बनारस-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, 63329/63330 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र मेमू, 03254/03253 चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल और 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल भी पुनपुन घाट हाल्ट पर दो मिनट रुकेंगी। रेलवे ने 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू, 63391/63392 इसलामपुर-पटना-इसलामपुर मेमू और 63393 पटना-गया मेमू को भी इस अस्थायी ठहराव की सूची में शामिल किया है। अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी विशेष व्यवस्था पितृपक्ष मेला को देखते हुए रेलवे ने अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच किलोमीटर 539/21-540/07 पर स्थित अस्थायी हाल्ट अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है। यहां भी 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चयनित ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। गया-डेहरी मेमू से धनबाद-सासाराम इंटरसिटी तक मिलेगा ठहराव अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 63289/63290, 63291/63292 और 63295/63296 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर का अस्थायी ठहराव होगा। इसके साथ 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी और 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर भी यहां दो मिनट के लिए रुकेंगी।



Comments
0