Full Story
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी चुनावों से पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए सुरेंद्र विवेक को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तथा नई टीम में सांसदों, विधायकों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी हैं। चिराग पासवान के हाथ में राष्ट्रीय नेतृत्व लोजपा-आर के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल खालिक के हस्ताक्षर से बुधवार को जारी सूची के अनुसार, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें केंद्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष भी बताया गया है। पार्टी ने ललित कुमार गौतम, हरमीत सिंह और अधिवक्ता सरदार तारा सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। वहीं, मणिशंकर पांडेय, मोहम्मद शमीम एम. हवा, बीरेंद्र प्रधान, कुंवर असीम खान, डॉ. सत्यानंद शर्मा और कमला कुमारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अब्दुल खालिक राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने रहेंगे, जबकि सांसद राजेश वर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 12 राष्ट्रीय महासचिवों की टीम तैयार पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन को चलाने के लिए 12 राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए हैं। इस सूची में मिथिलेश कुमार सिंह, विधायक राजू तिवारी, सांसद वीणा देवी, अजय कुमार, पंकज अरोड़ा, डॉ. के.पी. चौधरी, वीरेंद्र बिधूड़ी, डॉ. सुखातो ए. सेमा, धीरेंद्र कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’, विधान पार्षद अशरफ अंसारी, अरविंद कुमार सिंह और सी. विद्याधरन शामिल हैं। राष्ट्रीय सचिव के रूप में रेमा जॉर्ज, एस. रिचर्ड हुमत्सो, के.बी. भारती, पी.एच. रामचंद्रन, मोहम्मद अबरार, हाजी नूरुल्ला, कुलदीप चौहान और सूरज कुमार बुरहाडिया को जगह दी गई है। युवा और महिला मोर्चे में भी जिम्मेदारी तय नई कार्यकारिणी में पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठों को भी महत्व दिया है। प्रणब कुमार को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष और चंद्रा प्रभा भाटिया को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अस्थायी प्रभार अब्दुल खालिक के पास रहेगा। राजेश पासवान को जमुई से जुड़े प्रकोष्ठ, अधिवक्ता सुशील कुमार को विधि प्रकोष्ठ, धर्मेंद्र मिश्रा को किसान प्रकोष्ठ और सांसद शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अशोक कुमार वर्मा को व्यवसायिक प्रकोष्ठ तथा प्रकाश चंद्रा को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का नेतृत्व दिया गया है। नीतेश कुमार सिंह सोशल मीडिया संयोजक और अमित कुमार संयुक्त सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए हैं। सुरेंद्र विवेक को बिहार की कमान प्रदेश अध्यक्षों की सूची में बिहार की जिम्मेदारी सुरेंद्र विवेक को दी गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए यह नियुक्ति राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के लिए कुल 33 प्रदेश अध्यक्ष या प्रभारी घोषित किए हैं। इसमें आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नाम शामिल हैं। दिल्ली का अस्थायी प्रभार प्रणब कुमार और मध्य प्रदेश का अस्थायी प्रभार अब्दुल खालिक को दिया गया है। उत्तर प्रदेश में चार अलग-अलग संगठनात्मक क्षेत्र पार्टी ने उत्तर प्रदेश को संगठनात्मक रूप से कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं। राजीव पासी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पवन कुमार वर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजीव पासी को ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मध्य उत्तर प्रदेश और प्रमोद मणि तिवारी को बुंदेलखंड की कमान दी गई है। यह व्यवस्था बताती है कि पार्टी राष्ट्रीय विस्तार के साथ क्षेत्रीय स्तर पर अलग रणनीति अपनाना चाहती है। चारों सांसद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल बिहार से पार्टी के चार सांसदों को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रमुखता दी गई है। जमुई के सांसद अरुण भारती , वैशाली की सांसद वीणा देवी , समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी और खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को नई टीम में जगह मिली है। इनमें वीणा देवी राष्ट्रीय महासचिव, राजेश वर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और शांभवी चौधरी छात्र प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाई गई हैं। विधायकों और विधान पार्षदों को भी मिली जगह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के कई विधायकों और विधान पार्षदों को शामिल किया गया है। सूची में सुगौली से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, बेलसंड से अमित कुमार, बलरामपुर से संगीता देवी, कसबा से नीतेश कुमार सिंह, नाथनगर से मिथुन कुमार, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, ओबरा से प्रकाश चंद्रा, डेहरी से राजीव रंजन सिंह, शेरघाटी से उदय कुमार सिंह और रजौली से विमल राजवंशी समेत कई नाम हैं। गोविंदपुर से विनिता मेहता, गोविंदगंज से राजू तिवारी, बोचहां से बेबी कुमारी, दरौली से विष्णु देव पासवान, बखरी से संजय कुमार, परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर और महुआ से संजय कुमार सिंह नाम के दो अलग नेताओं तथा बख्तियारपुर से अरुण कुमार को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है। इसके अलावा बिहार के विधान पार्षद अशरफ अंसारी, नगालैंड के विधायक डॉ. सुखातो ए. सेमा और नाइबा कोन्याक तथा झारखंड के विधायक जनार्दन पासवान भी सूची में शामिल हैं। अनुशासन समिति में हरमीत सिंह को जिम्मेदारी पार्टी ने राष्ट्रीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का भी गठन किया है। हरमीत सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मोहम्मद शमीम एम. हवा और अधिवक्ता सरदार तारा सिंह सदस्य होंगे। अधिवक्ता रितेश कुमार शर्मा समिति के सचिव बनाए गए हैं। यह समिति संगठन के भीतर अनुशासन से जुड़े मामलों को देखेगी। 12 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की घोषणा नई सूची में पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने के लिए 12 प्रवक्ताओं की टीम भी घोषित की है। धीरेंद्र सिंह मुन्ना को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। सांसद अरुण भारती, सांसद राजेश वर्मा, सांसद शांभवी चौधरी, विधायक राजू तिवारी, अजय कुमार पांडेय, विधायक मुरारी गौतम, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, अधिवक्ता रितेश कुमार शर्मा, आलोक रंजन और प्रणब कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायकों और विशेष आमंत्रितों को भी सम्मान राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी जगह दी गई है। पूर्व विधायक राज कुमार साह, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान और पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय को शामिल किया गया है। इसके अलावा शंकर झा, शहनवाज कैफी, मोहम्मद साबिर खान, ज्ञानचंद गौतम, नरेंद्र गुलिया, आजाद स्वामी, ओ.एस. अब्दुल्ला, कृष्ण कुमार सिंह, रमजान मुगल, शेख मुनीर अहमद, प्रदीप शंकर शर्मा, शंकर मिश्रा और ए. कृष्णमूर्ति को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।



Comments
0