Full Story

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के बरसोई थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रहे नौ आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए उनके घरों पर आज इश्तिहार चस्पा किया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बारसोई थाना कांड संख्या 120/2026 में नामजद नौ आरोपितों के खिलाफ न्यायालय की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए छह घरों पर इश्तिहार चस्पा किया गया है। इसके बाद भी आरोपित निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थित नहीं हुए तो अगला कदम कुर्की-जब्ती की हो सकती है। छह ठिकानों पर पहुंची पुलिस, चस्पा किया इश्तिहार मामले में फरार आरोपितों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अब कार्रवाई के अगले चरण में पहुंच गई है। पुलिस की टीम आरोपितों के ठिकानों पर पहुंची और छह घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। इस कार्रवाई के साथ ही फरार आरोपितों पर गिरफ्तारी और न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का दबाव बढ़ गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हत्या मामले में नौ लोग हैं नामजद पुलिस के अनुसार मामले में कुल नौ आरोपित नामजद हैं। इनमें मो. नौशाद आलम, मो. नवाज शरीफ उर्फ आफरी, नावेद उर्फ मो. नावेद आलम, मो. शमीम उर्फ मो. शमीम अख्तर, मो. सोहेल उर्फ मो. सोहेल अख्तर, अफसर उर्फ मो. अफसर आलम, मो. असकन्दर, परवेज उर्फ मो. परवेज आलम और तमन्ना बेगम उर्फ बीबी तमन्ना बेगम शामिल हैं। पुलिस दस्तावेज में सभी आरोपितों का पता बरसोई थाना क्षेत्र का बेलवाडांगी है। इश्तिहार के बाद भी नहीं हुए हाजिर तो अगला कदम कुर्की-जब्ती पुलिस की कार्रवाई अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। कांड के इंचार्ज रंजन कुमार ने बताया कि आरोपितों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद यदि आरोपित निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थित नहीं होते हैं तो न्यायालय के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।