Full Story
दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 पुरुष वनडे विश्व कप के लिए 12 मेजबान शहरों की घोषणा कर दी है, जिसके तहत 24 साल बाद अफ्रीका में लौट रहे इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे, जबकि फाइनल जोहानसबर्ग या केपटाउन में खेले जाने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे ज्यादातर मुकाबले विश्वकप के कुल 54 मुकाबलों में से अधिकतर मैच दक्षिण अफ्रीका में होंगे। इसके लिए जोहानसबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, कबेख़ा, कुगोम्पो सिटी, केपटाउन, पार्ल और ब्लोमफोंटेन को मेजबान शहर चुना गया है। टूर्नामेंट का फाइनल जोहानसबर्ग के वांडरर्स या केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में खेले जाने की संभावना है। जिम्बाब्वे के तीन शहरों को मिली मेजबानी जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स को विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी मिलेगी। इन तीनों शहरों में सात से 10 मैच खेले जाने की योजना है। मेजबान शहरों की सूची में विक्टोरिया फॉल्स इकलौता नया नाम है। विक्टोरिया फॉल्स में बनेगा नया स्टेडियम विक्टोरिया फॉल्स में करीब 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला नया स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसके इस साल के अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। पहले यहां घरेलू मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 2027 की पहली तिमाही में अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ इसका औपचारिक उद्घाटन हो सकता है। नामीबिया पहली बार करेगा सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नामीबिया की राजधानी विंडहोक को कम से कम तीन विश्व कप मुकाबले दिए जाएंगे। यह पहला मौका होगा, जब नामीबिया किसी सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले वह जिम्बाब्वे के साथ मिलकर पुरुष अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम में होंगे अभ्यास मैच दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम को अभ्यास मैचों के लिए चुना गया है। संभावना है कि ये दोनों शहर नामीबिया के साथ मिलकर विश्व कप क्वालीफायर की भी मेजबानी करें। क्वालीफायर अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित है। एसए-20 के कारण बड़े मैदान रहेंगे व्यस्त क्वालीफायर के समय दक्षिण अफ्रीका के छह बड़े मैदान वांडरर्स, सुपरस्पोर्ट पार्क, न्यूलैंड्स, किंग्समीड, सेंट जॉर्ज पार्क और बोलैंड पार्क एसए-20 लीग के कारण व्यस्त रह सकते हैं। इसी वजह से अभ्यास मैचों और क्वालीफायर के लिए वैकल्पिक शहरों को चुना गया है। 04 अक्टूबर से शुरू हो सकता है विश्व कप पुरुष वनडे विश्व कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच प्रस्तावित है। अफ्रीका में विश्व कप की वापसी से न केवल क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को वैश्विक स्तर पर अपनी मेजबानी क्षमता दिखाने का बड़ा मौका भी मिलेगा।



Comments
0