Full Story

एम. ए. खान पटना। बिहार में पटना न्यायमंडल की सभी अदालतें 29 जून 2026 से 10:00 बजे से 5:30 बजे तक काम करेंगीं। पटना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, प्रात:कालीन अदालत की बैठकें 27 जून 2026 तक ही लगेंगीं और फिर 29 जून 2026 से पटना न्यायमंडल की सभी अदालतों में दिवाकालिन बैठकें प्रारंभ हो जाएंगी। जारी पत्र के अनुसार, अदालतों की बैठकें प्रथम पाली में 10:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक लगेगी, बीच में आधे घंटे का भोजनावकाश होगा और फिर 2:00 बजे से 04:30 बजे तक अदालती कामकाज होंगे। वहीं, अदालतों के कार्यालय 10:00 बजे से 5:30 बजे तक कार्यरत रहेंगें। पटना न्याय मंडल में पटना सदर स्थित जिला अदालत के अलावा बाढ़ ,पटना सिटी, मसौढ़ी, दानापुर और पालीगंज की अनुमंडलीय अदालतें शामिल हैं।