Full Story
टोक्यो। जापान ओपन 2026 में भारत को पहले ही दिन बड़ा झटका लगा, जहां पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी के साथ महिला एकल में उन्नति हुड्डा भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं, जिससे अब टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का भार पीवी सिंधु और मिश्रित युगल जोड़ी तनिषा क्रास्टो-ध्रुव कपिला पर आ गया है। लक्ष्य सेन नहीं दिखा पाए दम विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन को मेजबान जापान के कोकी वतानाबे ने 21-16, 21-14 से हराया। लक्ष्य दोनों गेम में शुरुआत से ही पिछड़ते रहे और महज 38 मिनट में सीधे गेम में मुकाबला गंवा बैठे। वतानाबे के खिलाफ सात मुकाबलों में यह लक्ष्य की तीसरी हार रही। आयुष शेट्टी ने दिल जीता, लेकिन मैच हार गए युवा भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी और पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता कुनलावुत वितिदसर्न को कड़ी टक्कर दी। रोमांचक मुकाबले में आयुष 19-21, 25-23, 15-21 से हार गए। चार मैच प्वाइंट बचाकर की शानदार वापसी दूसरे गेम में आयुष के खिलाफ चार मैच प्वाइंट थे, लेकिन उन्होंने शानदार जज्बा दिखाते हुए चारों बचाए और टाई-ब्रेक जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। हालांकि तीसरे गेम में वह उसी लय को बरकरार नहीं रख सके और मुकाबला गंवा बैठे। उन्नति हुड्डा भी नहीं बचा सकीं भारत की उम्मीद महिला एकल में उन्नति हुड्डा को चीनी ताइपे की हुआंग यू-ह्सुन ने 16-21, 21-16, 21-15 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। पहला गेम जीतने के बाद उन्नति अगले दो गेम नहीं संभाल सकीं। अब पीवी सिंधु पर टिकी हैं निगाहें लगातार हार के बाद अब जापान ओपन में भारत की उम्मीदें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और मिश्रित युगल जोड़ी तनिषा क्रास्टो-ध्रुव कपिला पर टिकी हैं। डबल्स में भी पहले ही मिल चुका था झटका इससे पहले मंगलवार को पुरुष युगल की दोनों भारतीय जोड़ियां सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और एमआर अर्जुन-हरिहरन अम्साकरुणन भी पहले दौर में हारकर बाहर हो चुकी थीं। जापान ओपन में भारत के लिए शुरुआती दौर बेहद निराशाजनक साबित हुआ।



Comments
0