Full Story
पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेत्री और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-पारस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, छात्र नेता राहुल यादव समेत सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। राजद-लोजपा के नेताओं की भाजपा में एंट्री भाजपा की और से बुधवार को यहां पार्टी कार्यालय में पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और राजद नेत्री लीलावती गिरी, लोजपा (पारस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, छात्र नेता राहुल यादव समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न दलों के नेता शामिल रहे। दिलीप जायसवाल बोले- जनता विकास के साथ खड़ी बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सारण और सिवान जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के कारण हर वर्ग का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है। मंगल पांडेय का विपक्ष पर निशाना भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि सारण और सिवान में पार्टी का बढ़ता जनाधार केवल संगठन की मजबूती नहीं बल्कि जनता के बदलते राजनीतिक विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में भाजपा और अधिक मजबूत होकर उभरेगी और विपक्ष की जमीन कमजोर होगी। चुनावी समीकरण बदलने की तैयारी? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सारण और सिवान के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है। खासकर ऐसे समय में जब राज्य में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म हो रहा है।



Comments
0