Full Story

लखनऊ। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष मुलाकात की, जहां निर्माता और लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी , मुख्य अभिनेता शोभिनव तथा फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों और टीम सदस्यों ने उन्हें फिल्म की विषयवस्तु, आध्यात्मिक यात्रा और उससे जुड़े प्रमुख प्रसंगों की जानकारी दी। विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव ने बताई फिल्म की कहानी मुलाकात के दौरान विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि ‘हनुमान अंश’ की कथा श्रद्धेय संत बाबा नीम करोली के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी भक्ति को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। टीम ने मुख्यमंत्री के सामने फिल्म की आध्यात्मिक सोच और उसके कथानक के प्रमुख पहलुओं को भी विस्तार से रखा। सीएम योगी को दिखाईं फिल्म की खास झलकियां इस मुलाकात के दौरान फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘हनुमान अंश’ की कुछ महत्वपूर्ण झलकियां भी दिखाईं। इन दृश्यों में गुरु गोरखनाथ जी की पावन वाणियों से जुड़े प्रसंग और नाथ परंपरा से संबंधित महत्वपूर्ण हिस्से शामिल थे। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म में बाबा नीम करोली और नाथ परंपरा के संतों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और मुलाकातों को भी दिखाया गया है। टीम का कहना है कि ये प्रसंग फिल्म की आध्यात्मिक कथा का अहम हिस्सा हैं और कहानी को एक अलग गहराई देते हैं। योगी आदित्यनाथ ने की टीम के प्रयासों की सराहना फिल्म की झलकियां देखने और टीम से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हनुमान अंश’ से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री के साथ विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान और आत्मीय बातचीत फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं के लिए यादगार अनुभव रही। टीम इसे ‘हनुमान अंश’ की यात्रा का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पड़ाव मान रही है। आध्यात्मिक कथा के साथ आगे बढ़ रही ‘हनुमान अंश’ फिल्म को बाबा नीम करोली की साधना, भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति और नाथ परंपरा से जुड़े प्रसंगों के जरिए एक आध्यात्मिक कथा के रूप में पेश किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात के बाद फिल्म की टीम ने इस सफर को और खास बताया है और अब उसकी नजर दर्शकों के बीच फिल्म की आगे की यात्रा पर है।g