Full Story

नई दिल्ली। मोबाइल फोन बनाने वाली इंडिया की उभरती हुई कंपनी एआई+ स्मार्टफोन ने अपने नए फोन नोवा2 नियो और नोवा2 प्रो को बाजार में उतारने से पहले विशेषज्ञों, तकनीकी समीक्षकों और कंटेंट क्रिएटर के लिए खुला रखने का फैसला किया है ताकि ग्राहक खरीददारी का फैसला लेने से पहले इन डिवाइसों की ईमानदार, निष्पक्ष और वास्तविक समीक्षा देख सकें और कंपनी को भी प्रोडक्ट में और सुधार करने का मौका मिल सके। लॉन्च से पहले पारदर्शिता पर जोर स्मार्टफोन बाजार में जहां ज्यादातर कंपनियां बड़े लॉन्च कार्यक्रमों, विज्ञापनों और प्रचार अभियानों के जरिए नए उत्पाद पेश करती हैं, वहीं एआई+ स्मार्टफोन ने एक अलग और अनोखा रास्ता चुना है। एआई+ स्मार्टफोन का कहना है कि इस पहल का मकसद केवल प्रोडक्ट का प्रचार करना नहीं बल्कि ग्राहकों को सही और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है। कंपनी किसी भी तरह की समीक्षा गाइडलाइन, तयशुदा संदेश या नियंत्रित समीक्षा प्रक्रिया लागू नहीं करेगी। समीक्षकों को स्मार्टफोन के हर पहलू की आजादी से जांच और समीक्षा करने की पूरी छूट होगी। समीक्षा के बाद ही होगी बिक्री कंपनी का दावा है कि नोवा2 नियो और नोवा2 प्रो को तब तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, जब तक समीक्षकों को अपनी राय साझा करने के लिए कम से कम सात दिन का समय नहीं मिल जाता। इस दौरान डिवाइस के प्रदर्शन, कैमरा, बैटरी, सॉफ्टवेयर, डाटा ट्रांसफर, विश्वसनीयता और समग्र उपयोगकर्ता अनुभव की विस्तार से जांच की जाएगी। “कमियां हों तो पहले हमें बताएं” एआई+ स्मार्टफोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माधव शेठ ने कहा कि कंपनी सिर्फ सकारात्मक प्रतिक्रियाएं नहीं चाहती बल्कि ईमानदार और निष्पक्ष प्रतिक्रिया को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा, “अगर हमारे प्रोडक्ट में कहीं कोई कमी है तो हम चाहते हैं कि उसकी जानकारी ग्राहकों से पहले हमें मिले ताकि हम उसे बेहतर बना सकें। हमारा लक्ष्य केवल स्मार्टफोन बेचना नहीं बल्कि उपभोक्ताओं का भरोसा जीतना है।” सभी समीक्षाएं होंगी सार्वजनिक कंपनी ने बताया कि समीक्षकों द्वारा प्रकाशित की गई समीक्षाएं सकारात्मक हों या आलोचनात्मक, उन्हें समान महत्व दिया जाएगा। सभी समीक्षाएं रियल-टाइम में कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उपभोक्ता खरीदारी से पहले वास्तविक अनुभव और निष्पक्ष राय देख सकें। जवाबदेही और भरोसे की नई मिसाल एआई+ स्मार्टफोन का मानना है कि तकनीक का भविष्य केवल नए फीचर्स तक सीमित नहीं है बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्राहकों की बात सुनने की संस्कृति पर भी आधारित है। कंपनी की यह पहल इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में उपभोक्ता-केंद्रित सोच की नई मिसाल मानी जा रही है। नोवा सीरीज का विस्तार नोवा2 नियो और नोवा2 प्रो कंपनी की लोकप्रिय नोवा सीरीज के नए स्मार्टफोन हैं, जिन्हें नोवा2 अल्ट्रा के नीचे पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है। कंपनी का लक्ष्य उन्नत तकनीक को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना और भरोसेमंद डिजिटल अनुभव उपलब्ध कराना है। इंडिया में विकसित तकनीक पर फोकस एआई+ स्मार्टफोन इंडिया में विकसित अगली पीढ़ी का स्मार्टफोन ब्रांड है, जो नेक्स्टक्वांटम ओएस पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह इंडिया का पहला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) है, जिसे इंडियन कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एआई+ का फोकस बेहतर प्रदर्शन, लंबी बैटरी लाइफ, सुरक्षित डिजिटल अनुभव और किफायती कीमतों पर है।