Full Story

मुंबई। दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने अभिनेता वीर पहाड़िया की आगामी डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म 'नाम - टू लिव इज वॉर' का आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, गहरे जज्बात और दिलचस्प किरदारों के जरिये दर्शकों को एक अलग सिनेमाई तजुर्बा पेश करेगी। एक्शन के साथ जज़्बातों का भी होगा तगड़ा तड़का रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस के साथ मजबूत इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा। यही वजह है कि रिलीज से पहले ही यह फिल्म वीर पहाड़िया के करियर की सबसे चर्चित परियोजनाओं में गिनी जा रही है। कॉमेडी छोड़ अब खलनायक बनेंगे वरुण शर्मा फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता वरुण शर्मा पहली बार अपने करियर में नेगेटिव किरदार निभाते दिखाई देंगे। अब तक अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और हल्के-फुल्के रोल्स के लिए मशहूर वरुण का यह नया अंदाज फैंस और इंडस्ट्री दोनों के लिए हैरानी और दिलचस्पी का सबब बना हुआ है। वीर-वरुण की टक्कर बनेगी फिल्म की जान सूत्रों की मानें तो फिल्म में वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा। दोनों कलाकारों की यह भिड़ंत फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण साबित हो सकती है। वीर पहाड़िया की तीसरी फिल्म गौरतलब है कि 'नाम - टू लिव इज़ वॉर'वीर पहाड़िया के करियर की तीसरी फिल्म होगी। उन्होंने फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं, उनकी दूसरी अनटाइटल्ड फिल्म के भी इस फिल्म से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। फैंस को बड़ी उम्मीदें महेश भट्ट की प्रस्तुति, वीर पहाड़िया का एक्शन अवतार और वरुण शर्मा का खतरनाक नेगेटिव रोल इन तीनों बातों ने 'नाम - टू लिव इज़ वॉर' को रिलीज से पहले ही चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।