Full Story

मुंबई। अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' के 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले मेकर्स ने इसका तीसरा गाना 'सुहाना' जारी किया, जो मोहब्बत, जवानी और साथ निभाने के खूबसूरत जज्बात को सादगी और गहराई के साथ पेश करता है। मोहब्बत के एहसास को खूबसूरती से बयां करता है 'सुहाना' 'सुहाना' के बोल पद्मकुमार ने लिखे हैं जबकि इसे शैल ओसवाल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इस गीत का संगीत आनंद रंगनाथन और नितिन दुबे ने तैयार किया है। गाने की धुन और अल्फाज फिल्म की जज्बाती कहानी को और गहराई देते हैं। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और दो गाने 'अरिवा' और 'दिल संभलता नहीं' रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। दर्द के बाद नई शुरुआत की कहानी 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जिंदगी में किसी अपने को खोने के बाद फिर से उम्मीद के साथ जीना सीखने की कहानी है। फिल्म यह पैगाम देती है कि मुश्किल वक्त के बाद भी जिंदगी नई शुरुआत का मौका देती है। फिल्म में मेधा शंकर, सिद्धार्थ मेनन, आदिल हुसैन, मंदीरा बेदी, नासर, नफीसा अली और विधात्री बांदी जैसे शानदार कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। दुनिया भर में मिला सम्मान रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी खास पहचान बना चुकी है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद इसे पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 'बेस्ट ऑफ फेस्ट' में जगह मिली। इसके अलावा फिल्म को सोनोमा, सैन फ्रांसिस्को और ओसाका में ऑडियंस ऑनर्स से नवाज़ा गया, जबकि स्टुटगार्ट, सिनसिनाटी, बर्लिन इंडो-जर्मन फिल्म वीक और आरआईएफएफए कनाडा में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। 24 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज फिल्म का लेखन और निर्देशन पद्मकुमार नरसिम्हमूर्ति ने किया है। इसे शैल ओसवाल और समीक्षा ओसवाल ने एसएसओ प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। अभिनेत्री और निर्माता समीक्षा ओसवाल इस फिल्म को प्रस्तुत कर रही हैं। अब फिल्म का नया गाना 'सुहाना' रिलीज होने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' 24 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।