Full Story
पटना। बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड की सुनवाई के दौरान यहां की एक सत्र अदालत में आज अभियोजन ने अपने ग्यारहवें गवाह का बयान अदालत में कलम बंद करवाया । जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में मामले के चल रहे स्पीडी ट्रायल में अभियोजन ने अपना ग्यारहवें गवाह के रूप में मेडीवर्सल अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सोनू कुमार को पेश किया था। अदालत में गवाह की गवाही दर्ज की गई । गवाही के दौरान इस मामले में आरोपित उमेश यादव और अशोक साहू उर्फ अशोक कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित कराया गया था। गौरतलब है कि अपराधियों ने उद्योगपति गोपाल खेमका की रात्री में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक स्थित कटारुका अपार्टमेंट में अपने घर के नजदीक पहुंचे थे। बदमाश वहां पूर्व से घात लगाए बैठे थे ।



Comments
0