Full Story

मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की अगली मेगा एक्शन फिल्म की स्टारकास्ट लगातार मजबूत होती जा रही है। अब संगीतकार राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन की भी फिल्म में एंट्री हो गई है। इस फिल्म के जरिए पश्मीना पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी और इसे उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी पश्मीना फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पश्मीना रोशन इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर में प्रमुख महिला किरदार निभाएंगी। हालांकि उनके रोल को लेकर अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म में उनकी भूमिका काफी अहम बताई जा रही है। फिल्म में नुसरत भरुचा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। 'ए फ्लाइंग जट्ट' के बाद फिर साथ आए टाइगर और रेमो यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और निर्देशक रेमो डिसूजा की 2016 में रिलीज हुई 'ए फ्लाइंग जट्ट' के बाद दूसरी फिल्म होगी।बताया जा रहा है कि यह एक नई एक्शन फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म होगी, जिसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी होंगे फिल्म का हिस्सा फिल्म में अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण निर्माता और उद्योगपति विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस वीजे फ्रेम्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह इस बैनर की पहली फिल्म भी होगी। 'इश्क विश्क रिबाउंड' के बाद बड़ा ब्रेक पश्मीना रोशन ने 2024 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने रिया का किरदार निभाया था। उनके साथ रोहित सराफ, जिबरान खान और नायला ग्रेवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में आधुनिक रिश्तों, दोस्ती और युवा प्रेम की कहानी दिखाई गई थी, जिसमें पश्मीना के अभिनय को सराहा गया था। रोमांस से एक्शन की ओर बढ़ा कदम 'इश्क विश्क रिबाउंड' जैसी रोमांटिक फिल्म से करियर शुरू करने वाली पश्मीना अब पूरी तरह अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। टाइगर श्रॉफ जैसे एक्शन स्टार के साथ उनकी पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। वहीं, रेमो डिसूजा के निर्देशन और दमदार स्टारकास्ट के कारण इस फिल्म को आने वाले समय की बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्मों में गिना जा रहा है।