Full Story
मुंबई: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी खास पहचान बना चुकी फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का दूसरा गाना 'अरिवा' रिलीज़ हो गया है। पहले गाने 'दिल संभलता नहीं' को मिली शानदार रेस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स दर्शकों के लिए एक एनर्जेटिक स्पैनिश पार्टी ट्रैक लेकर आए हैं, जो आज की युवा पीढ़ी की बेफिक्र जिंदगी, प्यार और बदलते रिश्तों को बेहद दिलचस्प अंदाज़ में पेश करता है। 'अरिवा' में स्पैनिश बीट्स के साथ रोमांस और मस्ती का तड़का 'अरिवा' एक हल्का-फुल्का और एनर्जेटिक पार्टी सॉन्ग है। इसके बोल और आवाज गैया मीरा की हैं जबकि संगीत आनंद रंगनाथन और नितिन दुबे ने तैयार किया है। स्पैनिश अंदाज़ और आकर्षक धुनों से सजा यह गीत फिल्म की भावनात्मक कहानी में एक नया और ताज़गीभरा रंग भरता है। आज के रिश्तों की नई कहानी कहता है गीत यह गाना सिर्फ पार्टी ट्रैक नहीं है, बल्कि आज के दौर के बदलते रिश्तों की भी झलक दिखाता है। 'अरिवा' में 'सिचुएशनशिप' और 'डिस्ट्रैक्शनशिप' जैसे आधुनिक रिश्तों को आसान और मनोरंजक अंदाज़ में पेश किया गया है, जिससे युवा दर्शक खुद को आसानी से जोड़ पाएंगे। ट्रेलर के बाद अब गाने ने बढ़ाया उत्साह फिल्म का इमोशनल ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। अब 'अरिवा' रिलीज़ होने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। यह गीत ट्रेलर में दिखाए गए भावनात्मक सफर के बीच खुशी, मस्ती और जिंदगी को खुलकर जीने का एहसास कराता है। दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म फिल्म में मेधा शंकर, सिद्धार्थ मेनन, आदिल हुसैन, मंदिरा बेदी, नासर, नफ़ीसा अली और विधात्री बांदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी कई पीढ़ियों को जोड़ते हुए खोने के दर्द से उबरने, उम्मीद को अपनाने और नई शुरुआत करने का संदेश देती है। दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल्स में बजा डंका 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी छाप छोड़ चुकी है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जबकि पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिष्ठित 'बेस्ट ऑफ फेस्ट' चयन में भी इसे जगह मिली। इसके अलावा फिल्म को सोनोमा, सैन फ्रांसिस्को और ओसाका फिल्म समारोहों में ऑडियंस ऑनर्स मिला, जबकि स्टुटगार्ट, सिनसिनाटी, बर्लिन इंडो-जर्मन फिल्म वीक और कनाडा के RIFFA में इसे बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। 24 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़ अभिनेत्री और निर्माता समीक्षा ओसवाल द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का लेखन और निर्देशन पद्मकुमार नरसिम्हमूर्ति ने किया है। फिल्म का निर्माण एसएसओ प्रोडक्शंस के बैनर तले शैल ओसवाल और समीक्षा ओसवाल ने किया है। 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' 24 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।



Comments
0