Full Story
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को पूरे दिन जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन कारोबार के अंत में खरीददारों ने बढ़त बनाए रखी और बीएसई सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77100.47 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 34.35 अंक की मजबूती के साथ 24,056 पर पहुंच गया। दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। दिनभर 810 अंकों का रोलर-कोस्टर सफर सेंसेक्स की शुरुआत करीब 400 अंकों की तेजी के साथ हुई और शुरुआती कारोबार में यह 77,803 अंक तक पहुंच गया। हालांकि बाद में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार फिसलकर 76,993 अंक तक आ गया। इस तरह पूरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में करीब 810 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली मुख्य सूचकांक बढ़त में रहे, लेकिन व्यापक बाजार पर दबाव बना रहा। बीएसई आधारित मिडकैप सूचकांक 0.58 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। ऑटो, एफएमसीजी, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वहीं आईटी, मेटल, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स), केमिकल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर दबाव में रहे। इंडिगो, महिंद्रा और मारुति रहे सबसे बड़े गेनर सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर करीब 5 फीसदी उछला। महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयर 3.5 से 4 फीसदी तक चढ़े। इनके अलावा एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक में करीब 1 फीसदी की तेजी रही। एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी और पावर शेयरों में रही सबसे ज्यादा कमजोरी गिरावट वाले शेयरों में पावरग्रिड सबसे ज्यादा फिसला और इसका शेयर 2.25 फीसदी से अधिक टूट गया। बीईएल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इनके अलावा एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, टाइटन, टीसीएस, एक्सिस बैंक और इटरनल के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।



Comments
0