Full Story

पटना। बिहार में भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुई घटना की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग के समक्ष सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता कृष्ण मुरारी प्रसाद समेत तीन वकीलों तथा आयोग की सहायता के लिए भी दो वकीलों को बहाल किया है। सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, अधिवक्ता कृष्ण मुरारी प्रसाद और अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह को विशेष लोक अभियोजक तथा उनके साथ सहायक अधिवक्ता के रूप में अंजनी पराशर को सरकार का पक्ष रखने के लिए वचनबद्ध किया गया है। उसी प्रकार जांच आयोग को सहयोग करने के लिए अधिवक्ता विनोद जी वर्मा को विशेष लोक अभियोजक और उनके साथ सहायक अधिवक्ता के रूप में पारितोष लाल को वचनबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुई घटना और भरत तिवारी की मौत की न्यायिक जांच के लिए सरकार ने पटना उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। जांच आयोग का सदस्य सचिव पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है।