Full Story
मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर ने 'लॉक अप' सीज़न 2 के नए एपिसोड में अपनी दमदार मेज़बानी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के साथ नजर आए अर्जुन ने 'इल्ज़ाम 2.0' , दिलचस्प सवालों और 'जनता की आवाज' जैसे सेगमेंट्स के जरिए शो में नया रंग भर दिया। अब सोशल मीडिया पर फैंस उनकी होस्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई लोग उन्हें पूरे शो का होस्ट बनाने की मांग कर रहे हैं। 'बातचीत का हिस्सा लगते हैं, कंट्रोल नहीं करते' सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते। अर्जुन कपूर में यही बात सबसे ज़्यादा पसंद आई।" वहीं दूसरे फैन ने कहा कि अर्जुन की मौजूदगी से शो का माहौल और भी सहज और दिलचस्प हो गया। हाजिर जवाबी और अपनापन बना सबसे बड़ी ताकत कई दर्शकों ने अर्जुन कपूर की हाज़िरजवाबी, अपनापन और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की। एक यूज़र ने लिखा कि होस्टिंग के दौरान अर्जुन का सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिलता है, क्योंकि उनका आत्मविश्वास और लोगों से जुड़ने का अंदाज़ साफ दिखाई देता है। 'पूरे शो की मेज़बानी करें अर्जुन' कुछ फैंस ने यह भी कहा कि 'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर को होस्ट करते देखने के बाद अब वे उन्हें पूरे शो की मेज़बानी करते हुए देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि अर्जुन ने बिना किसी बनावटीपन के अपनी मौजूदगी से एपिसोड को और ज़्यादा मनोरंजक बना दिया। नेटफ्लिक्स पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस एपिसोड को दर्शकों से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की मेज़बानी को लेकर हो रही तारीफों से साफ है कि उन्होंने अपने सहज अंदाज़ और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।



Comments
0