Full Story
नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट में प्रतिस्पर्धा को नई ऊंचाई देने के लिए मोटोरोला ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 प्रो+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 2026 का सबसे स्टाइलिश ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन, प्रो-ग्रेड कैमरा, दमदार बैटरी और एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का शानदार मेल देखने को मिलता है। नया एज 70 प्रो+ उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो फोटोग्राफी, गेमिंग, मनोरंजन और प्रोडक्टिविटी के लिए एक ऑल-इन-वन फ्लैगशिप डिवाइस की तलाश में हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 50 मेगापिक्सल क्वाड प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम है। इसमें सोनी एलवाईटीआईए 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन कैमरा, 50 मेगापिक्सल 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50x AI सुपर जूम प्रो जैसी सुविधाएं इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास बनाती हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन सभी कैमरों से 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। मोटोरोला ने इस बार डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया है। एज 70 प्रो+ को सैटिन-लक्स, स्कल्प्टेड वुड और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश के साथ पेश किया गया है। केवल 6.99 मिमी मोटाई और 190 ग्राम वजन के साथ यह फोन प्रीमियम लुक और शानदार इन-हैंड फील प्रदान करता है। पैनटोन के विशेष रंगों में उपलब्ध यह डिवाइस फ्लैगशिप सेगमेंट में अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.8 इंच का सुपर एचडी+ एक्सट्रीम एमोलेड क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, एचडीआर10+ सपोर्ट, 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गैमट और 10-बिट कलर डेप्थ के साथ यह डिस्प्ले शानदार विजुअल अनुभव देने का दावा करता है। वहीं कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई इसकी मजबूती को और बढ़ाता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है, जो एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई क्षमताओं के साथ आता है। डिवाइस में 12जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 256जीबी यूएफएस 4.1 स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसका एंटूटू स्कोर 24 लाख से अधिक है। साथ ही 4600 वर्ग मिमी का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सुनिश्चित करता है। अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के बावजूद मोटोरोला एज 70 प्रो+ में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 51 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। चार्जिंग के लिए इसमें 90वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15 वाट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। मोटोरोला के अनुसार सिर्फ 9 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्राप्त किया जा सकता है। नए एज 70 प्रो+ में मोटो एआई 2.0 प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसमें नेक्स्ट मूव, स्केच टू इमेज, टेक्स्ट टू स्टिकर, कैच मी अप 2.0, ग्लोबल सर्च, रिकॉल और सेव टू मेमोरी जैसे कई स्मार्ट एआई फीचर्स शामिल हैं। यूजर्स को मोटो एआई, जेमिनी, कोपायलट और परप्लेक्सिटी जैसे एआई असिस्टेंट्स के बीच चयन करने की सुविधा भी मिलती है। मजबूती के मामले में भी यह स्मार्टफोन किसी से कम नहीं है। डिवाइस को आईपी68 और आईपी69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जबकि MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन इसे धूल, पानी, झटकों और कठिन परिस्थितियों में भी टिकाऊ बनाता है। इंडिया में मोटोरोला एज 70 प्रो+ को 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 47,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा। वहीं जियो ग्राहकों को 18 महीने के लिए 5000जीबी क्लाउड स्टोरेज और गूगल जेमिनी प्रो एक्सेस जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी। मोटोरोला एज 70 प्रो+ की बिक्री 11 जून 2026 से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग, वनप्लस और आईक्यू जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।



Comments
0